The 50: आरुषि चावला और तेजस्वी माडीवाड़ा का शो से कटा पत्ता, अब ये दो स्टार वाइल्ड कार्ड बन रखेंगे कदम

The 50 Arushi Chawla And Tejaswi Madiwada Evicted From Show: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' में गेम दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है। हाल ही में शो से दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कटने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आरुषि चावला और तेजस्वी माडीवाड़ा शो से बाहर हो गए हैं।

The 50 Arushi Chawla And Tejaswi Madiwada Evicted From Show: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम दिन पर दिन और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। आए दिन कंटेस्टेंट्स को मुश्किल टास्क पूरे करके अपने फैंस के लिए पैसे इकट्ठे करने होते हैं। लेकिन अब 'द 50' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस शो से दो कंटेस्टेंट्स का पत्ता कट चुका है। वहीं दूसरी ओर दो कंटेस्टेंट्स के वाइल्ड कार्ड सदस्य के तौर पर एंट्री करने की खबर भी सामने आई है। 'द 50' (The 50) से जुड़ी इस खबर ने दर्शकों को निराश भी किया है और हैरान भी।

the 50 eviction

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

'द 50' (The 50) से जुड़ी एविक्शन की खबर ने इसके दर्शकों को निराश करके छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि इस रियलिटी शो से आरुषि चावला और तेजस्वी मादीवाड़ा का पत्ता कट चुका है। 'द 50' में कृष्णा श्रॉफ और नेहल चुडासमा की टीम को स्नेक पजल टास्क हारने के बाद कुछ कंटेस्टेंट्स को डेंजर जोन में भेजना था। ऐसे में करण पटेल, रिद्धी डोगरा और नेहल चुडासमा ने आरुषि चावला को अनसेफ जोन में भेजा, जिसके बाद कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर झगड़ा भी हुआ। जहां आरुषि ने करण को 'घमंडी' कहा तो वहीं एक्टर ने भी पलटकर आरुषि को 'स्नेक' कहा। वहीं इसके बाद लायन ने शो में एक और टास्क का ऐलान किया, जिसमें 10 अनसेफ कंटेस्टेंट्स को ब्रीफकेस मिला और इसमें 'एग्जिट' व 'सेफ' ऑर्डर था। शो में दिखाया गया कि कृष्णा श्रॉफ के ब्रीफकेस में 'एग्जिट' ऑर्डर था, लेकिन उन्होंने ये ब्रीफकेस आरुषि से बदल लिया। ऐसे में जहां कृष्णा श्रॉफ बच गईं तो वहीं आरुषि को घर छोड़कर जाना पड़ा।

End of Feed