Teri Meri Doriyaan के मेकर्स ने प्राची हाडा पर लगाया अनप्रोफेशनल होने का आरोप, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 2, 2024, 11:32 AM IST

Teri Meri Doriyaan: शो में किरत का रोल प्ले करने वाली प्राची हाडा पर मेकर्स ने अनप्रोफेशनल होने का आरोप लगाया है। मेकर्स का कहना हैं एक्ट्रेस सेट पर लेट आती और हमेशा स्टार वाला टैंट्रम दिखाती थीं। मेकर्स के इन आरोपों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने इन आरोप को बेबुनियाद और गलत बताया है।

Teri Meri Doriyaan:विजेंद्र कुमेरिया (Vijandera Kumeria) और हिमांशी परासर (Himanshi Parshar) का शो 'तेरी मेरी डोरियां' में ऑफ स्क्रीन काफी बवाल मचा हुआ है। जतिन अरोड़ा के बाद प्राची हाडा (Prachii Hada) ने भी शो को अलविदा कह दिया है। कीरत के रोल में प्राची के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है। प्राची ने शो से निकलने के बाद मेकर्स के झूठे आरोपों पर चुप्पी तोड़ी हैं। एक्ट्रेस का कहना हैं कि एक एक्टर के तौर पर उन्होंने हमेशा अच्छा काम किया है। सेट पर कभी कोई टैंट्रम नहीं दिखाया है। वहीं, प्रोडक्शन हाउस के करीबी सूत्र का कहना हैं कि प्राची सेट पर हमेशा स्टार होने का एटीट्यूड दिखाती थीं।

सोर्स ने कहा, प्राची सेट पर प्रोडक्शन टीम के साथ बिल्कुल भी तालमेल नहीं रखती थी। हमेशा उन्हें अपने कॉस्ट्यूम और मेकअप को लेकर दिक्कत होती थी और कभी टाइम पर नहीं आती थी। प्राची की इन हरकतों को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस करना का फैसला लिया था।

End of Feed