Tejasswi Prakash-Karan Kundrra साल 2026 में लेंगे सात फेरे! बोलीं एक्ट्रेस- बात तो चल रही है...

Tejasswi Prakash Open Up On Wedding Plan With Karan Kundrra: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में भारती सिंह के साथ हुए पॉडकास्ट में तेजस्वी प्रकाश से सवाल हुआ कि क्या वह और करण कुंद्रा साल 2026 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Tejasswi Prakash Open Up On Wedding Plan With Karan Kundrra: टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीवी सीरियल्स के साथ-साथ तेजस्वी प्रकाश ने फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया है। वहीं अब तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही एक साथ 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आने वाले हैं। दोनों को एक साथ छोटे पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेहद एक्साइटेड हैं। बता दें कि कपल अपनी प्रेम कहानी के लिए भी खूब चर्चा में रहता है। तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और करण कुंद्रा (Karan Kundrra) से अक्सर उनकी शादी के सिलसिले में भी सवाल किया जाता है। वहीं अब भारती सिंह व हर्ष लिम्बाच्या के साथ हुए पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने शादी की बात पर चुप्पी तोड़ी है।

tejassw prakash on marriage plan

फोटो क्रेडिट- तेजस्वी प्रकाश इंस्टाग्राम

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) से पॉडकास्ट में भारती सिंह ने सवाल किया कि क्या उनकी और करण कुंद्रा की शादी 2026 में होने वाली है। ऐसे में एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "हां, ऐसे बोल तो रहे हैं। हां मतलब ऐसी बातें तो हम कर रहे हैं। लेकिन देखते हैं।" तेजस्वी प्रकाश ने पॉडकास्ट में ही बताया कि 'बिग बॉस 15' के बाद ही करण कुंद्रा शादी के लिए तैयार थे, लेकिन एक्ट्रेस की मां का कहना था कि इतना बड़ा फैसला लेने से पहले दोनों को एक-दूजे को समझना चाहिए। तेजस्वी प्रकाश ने इस बारे में बात करते हुए कहा, "मेरे पैरेंट्स को भी अच्छा लगा था करण। करण ऐसा था कि चलो शादी करते हैं। लेकिन मेरी मां का कहना था, "आप लोग अभी बिग बॉस से बाहर आए हो। आप लोगों को असल दुनिया में करीब एक साल तो साथ बिताना चाहिए। मेरी मां ने करण से भी कहा था कि मैं तुम्हारे ऊपर शक नहीं कर रही हूं, लेकिन मैं अपनी बेटी को भी नहीं जानती।"

End of Feed