तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट में शुरू हुई कैट फाइट, एक दूजे पर कसा बिग बॉस को लेकर तंज

Tejasswi Prakash vs Farhana Bhatt: ओटीटी शो 'प्लेग्राउन्ड सीजन 5' का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें फरहाना भट्ट गेस्ट के तौर पर एंट्री मारती हैं। इस बीच शो की मेंटोंर तेजस्वी की फरहाना भट्ट संग कैट फाइट शुरू हो गई।

Tejasswi vs Farhana Bhatt: ओटीटी का रियलिटी शो 'प्लेग्राउन्ड सीजन 5' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो में लड़ाई, गेम प्लान और मेंटोंर के बीच की कंट्रोवर्सी ने इसे पॉपुलर बना डाला। इस सीजन शो में मेंटोंर की कुर्सी पर बैठे हैं तेजस्वी प्रकाश, आरुष भोला और एल्विश यादव। कुछ समय पहले ही तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) की लड़ाई खूब चर्चा का विषय बनी हुई थी। अब हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ, जिसमें फरहाना भट्ट 'प्लेग्राउन्ड सीजन 5' में पहुंची लेकिन उनकी तेजस्वी प्रकाश संग तू-तू मैं मैं देखने को मिली। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Elvish Yadav का Tejasswi Prakash संग खत्म नहीं हुआ विवाद? यूट्यूबर ने एक्ट्रेस पर लगाया साइडलाइन करने का आरोप)

Tejasswi Prakash vs Farhana Bhatt Fight

तेजस्वी प्रकाश और फरहाना भट्ट में शुरू हुई कैट फाइट/फोटो क्रेडिट- Instagram

तेजस्वी-फरहाना ने मारा एक-दूजे को ताना

शो 'प्लेग्राउन्ड सीजन 5' के प्रोमो की शुरुआत हुई फरहाना भट्ट से जो बेबाक अंदाज में कदम रखती हैं। आते ही फरहाना कहती हैं कि तेजस्वी आप बहुत टाइम से रील बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं लेकिन हाल ही में एक ऐसी रील आई जो आपने बनाई ही नहीं। जवाब में तेजस्वी कहती हैं, 'पर फरहाना जिस शो में आप अपनी रील ढंग से कटवाकर नहीं आई वो शो हम दोनों जीत चुके हैं।' ये सुन फरहाना भट्ट भी चौंक गई और अन्य कंटेस्टेंट भी हैरान हुए। दरअसल तेजस्वी ने फरहाना को बिग बॉस 19 हारने को लेकर तंज कसा। जैसा की सभी को मालूम है तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 और एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता रह चुके हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Elvish Yadav और तेजस्वी प्रकाश की लड़ाई में कूदे Karan Kundrra, यूट्यूबर को भर-भरकर मारे ताने)

एल्विश और तेजस्वी की लड़ाई

शो के दौरान एल्विश यादव ने बताया कि तेजस्वी प्रकाश ने ऑफ कैमरा में 'एल्विश आर्मी' से डरने और मदद मांगने की बात कहती थीं, जिस पर तेजस्वी भड़क गईं और बोलीं कि वह किसी से नहीं डरतीं। दोनों के विवाद पर खुद करण कुंद्रा ने भी गाना गाकर अपनी राय रखी थी।

End of Feed