Tanya Mittal Epic Reply To Kunickaa Sadanand: टीवी के पॉपुलर शो 'बिग बॉस 19' से सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। तान्या मित्तल के फैंस और कुनिका सदानंद की सोशल मीडिया पर वॉर शुरू हो गई है। कुनिका सदानंद ने एक्स पर न केवल तान्या मित्तल के फैंस को लताड़ लगाई थी। बल्कि स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर को भी आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कुनिका सदानंद ने तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के फैंस के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की भी चेतावनी दी थी। वहीं अब इन सबके बीच तान्या मित्तल का एक ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक कहानी सुनाते हुए बताया कि कैसे लोग जलन में उल्टा-सीधा बोलने की कोशिश करते हैं।
फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार
यह भी पढ़ें: कुनिका सदानंद के पीछे हाथ धोकर पड़े तान्या मित्तल के फैंस, अब लताड़ते हुए बोलीं एक्ट्रेस- वो इतनी संस्कारी है तो...
तान्या मित्तल (Tanya Mittal) का ये ट्वीट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। उन्होंने कहानी के जरिए अपनी बात रखी। तान्या ने लिखा, "एक कहानी सुनाऊं। एक बार एक लड़की थी, उससे सब बहुत जलते थे। लड़कियां इसलिए, क्योंकि वो उस जैसी बन नहीं सकती थीं। और लड़के इसलिए, क्योंकि वो किसी के आगे झुककर चलना नहीं जानती थी। पर उस लड़की का दिल साफ था। वो किसी का बुरा नहीं सोचती थी, न किसी को नीचा दिखाने का शौक रखती थी। फिर भी लोग जलते थे, और जलने में लोग अक्सर उल्टा-सीधा बोलकर गिराने की कोशिश करते हैं।"
तान्या मित्तल (Tanya Mittal) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "ये सब उसे चुभता था। एक दिन उसने अपनी मां से पूछा कि 'मां मैंने तो कभी किसी का बुरा नहीं किया, फिर मेरी गलती क्या है?' मां मुस्कुराई और धीरे से बोली, 'बेटा जब लोग तुम्हारे पीछे बोलना शुरू कर दें तो समझ लेना कि तुम उनकी सोच से बहुत आगे निकल चुकी हो।' उस दिन उस लड़की ने समझा, हर शोर दुश्मनी नहीं होता। कभी-कभी वो आपकी उड़ान का सबूत होता है।" तान्या मित्तल के इस ट्वीट पर जहां फैंस उनकी खूब सराहना कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए कहा कि कितना विक्टिम कार्ड खेलोगी।
