TMKOC ने मनाया अपना 17वां जन्मदिन, पहली बार साथ नजर आए जेठालाल और चंपक के रियल लाइफ बापूजी

TMKOC Turn 17: कल टीवी दुनिया का फेमस सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टार कास्ट और मेकर्स ने मिलकर शो 17वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी को जेठालाल और चंपक के रियल लाइफ बापूजी देखने को मिले। सोशल मीडिया पर फंक्शन से जुड़ी वीडियो वायरल हो रही है।

TMKOC Turn 17: सब टीवी का आइकोनिक शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' इन दिनों लोगों के दिलों दिमाग पर कब्जा किए हुए है। पिछले कई सालों से शो दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। जेठालाल से लेकर बबीता जी जैसे अन्य किरदार घर घर मशहूर हैं। टीआरपी लिस्ट में भी शो को गदर काट रहा है। इसी के साथ शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को कल 17 साल हो गए। साल 2008 में शो टेलिकास्ट हुआ था तब से लेकर अब तक ये टीवी दुनिया में नंबर 1 है। ऐसे में मेकर्स और पूरी स्टार कास्ट ने मिलकर जश्न मनाया।

TMKOC Turn 17

Image Source: Times Applaud Trends Instagram

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को टीवी दुनिया पर टेलिकास्ट हुए 17 साल पूरे हो गए। 28 जुलाई 2008 में शो का पहले एपिसोड ने दर्शकों के बीच दस्तक दिया था। मेकर्स और पूरी स्टार कास्ट ने 17 सालों का जश्न मनाया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेठालाल और चंपक का किरदार निभा रहे कलाकार के रियल लाइफ बापूजी देखने को मिले। दिलीप जोशी (Dilip Joshi) अपने बापूजी के साथ कएक काटते हुए नजर आए तो अमित भट्ट (Amit Bhatt) भी अपने पिता का हाथ थामे स्पॉट हुए। शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दो बड़े किरदारों के रियल लाइफ बापूजी को कैमरे के आगे सभी ने पहली बार देखा।

End of Feed