TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) एक बार फिर सुर्खियों में है। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) और शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) एक- दूसरे पर आए दिन पलटवार करते रहते हैं। शैलेश लोढ़ा ने कुछ दिनों पहले शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर बकाया पैसे नहीं देने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उन्होंने असित मोदी और प्रोडक्शन कंपनी पर केस किया था। इस मामले की सुनवाई इस महीने नेशनल लॉ कंपनी ट्रिब्यूनल में होगी।
asit modi and shailesh lodha (credit pic: instagram)
अब इस मामले पर तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। असित मोदी का कहना है कि उन्हें कुछ महीनों पहले नोटिस मिला था। लेकिन मैं इसका कारण नहीं समझ पाया क्योंकि मैंने कभी शैलेश को उनका बकाया पैसा देने से मना नहीं किया।
बकाया पैसा नहीं देने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी
मैंने कई बार शैलेश से कहा कि वो कंपनी की फॉर्मेलिटी पूरी कर दें और बकाया पैसे ले जाए। लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। असित ने बताया कि शैलेश बाहर काम करना चाहते थे। वो कवि सम्मेलनों में हिस्सा लेना चाहते थे। तारक मेहता एक डेली सोप है जिसमें उनके अलावा भी कई लोग काम करते हैं। उनकी इस बात को मानना बहुत मुश्किल था। शो के प्रोड्यूसर ने कहा कि वो अपनी कविताओं के माध्यम से मुझे बुरा भला कहते हैं। मैंने कभी उनकी बुराई नहीं की है। मैं उन्हें परिवार की तरह मानता हूं।
असित ने कहा, पिछले साल अप्रैल महीने में छोटी सी बात पर लड़ाई हुई और वो फिर वापस ही नहीं लौटे। हमने उन्हें शो से जाने के लिए नहीं कहा। हमने उनसे तीन महीने का नोटिस सर्व करने के लिए कहा। उन्होंने मना कर दिया। वो कभी एक्टर थे ही नहीं, मैंने उन्हें काम दिया और अब मुझे ही बुरा कह रहे हैं। असित ने कहा कि जब तक वो शो में थे तब तक सब सही था। जैसे ही शो से गए सब बेकार हो गया। शैलेश लोढ़ा शो में तारक मेहता का किरदार निभाते थे। एक्टर के शो छोड़ने से फैंस को झटका लगा था। अब शो में तारक मेहता का किरदार सचिन श्रॉफ निभा रहे हैं।
