Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी का सबसे पुराना शो है। शो के सभी कैरेक्टर्स ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई हैं। शो में दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी को फैंस बेहद प्यार करते हैं। दयाबेन के जाने के बाद फैंस काफी निराश हो गए थे। फैंस आज भी इस उम्मीद में हैं कि दयाबेन वापस शो में आएंगी। मेकर्स ने कुछ समय पहले ऐसा दिखाया था कि दिवाली एपिसोड पर दयाबेन गोकुलधाम सोसाइटी में वापसी आएंगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दयाबेन के शो में नहीं आने पर फैंस ने मेकर्स को लताड़ लगाई है।
Disha Vakani (credit pic: instagram)
सोशल मीडिया पर Boycott tmkoc ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स मेकर्स को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, मेकर्स टीआरपी के लिए कुछ भी करते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, मेकर्स इस तरह से कैसे कर सकते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, इस शो को बंद कर देना चाहिए। फैंस इस बात से गुस्सा है कि मेकर्स ने उन्हें बेवकूफ बनाया है।
फैंस ने लगाई मेकर्स को लताड़
असित मोदी का शो अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहता है। शो के मेकर्स ने दांवा किया था वो दयाबेन को शो में वापस लाएंगे। आपको बता दें कि दिशा वकानी ने अपनी प्रेग्नेंसी के बाद इस शो को अलविदा कह दिया था। इसके बाद से दिशा शो पर वापस नहीं लौटी है। रिपोर्ट के अनुसार, असित मोदी ने करीब 250 लड़कियों का दयाबेन के करिदार के लिए ऑडिशन लिया है।
