TMKOC: तारक मेहता की रोशन सोढ़ी को नहीं मिली बची पेमेंट, बोलीं- मेरे अकाउंट में लाख रुपये भी नहीं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 19, 2023, 10:47 AM IST

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि शो छोड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। हालांकि उन्होंने कहा कि वो डरने वाली नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि तारक मेहता की कास्ट से उन्हें किसी ने सपोर्ट नहीं किया।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री (Jennifer Mistry) इन दिनों सुर्खियों में हैं। जेनिफर मिस्त्री ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। एक्ट्रेस ने असित के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि तारक मेहता छोड़ने के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है। एक्ट्रेस ने मार्च महीने में इस शो को अलविदा कह दिया था। जेनिफर शो में मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभा रही थी।

TMKOC (11)

asit modi and jennifer mistry (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में बताया कि शो छोड़ने के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेकर्स ने मेरी साढ़े 3 महीने की पेमेंट नहीं दी है। ये बहुत बड़ा अमाउंट है। जेनिफर ने कहा कि मेरे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मेरे अकाउंट में बस 80 हजार रुपये बचे हुए है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो इस मुश्किल समय को पार कर लेगी।

End of Feed