Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Dayaben Shooting Starts At Set: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो बीते कई सालों से लोगों का पसंदीदा बना हुआ है। घर-घर में धाक जमाने के साथ-साथ 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने टीआरपी में भी अच्छी खासी जगह बनाई हुई है। हालांकि आज भी लोगों को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन की कमी खलती है। साल 2017 से ही लोग असित मोदी के शो में दयाबेन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब दर्शकों का ये इंतजार खत्म होने पर आ गया है। दरअसल, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लेकर खबर है कि मेकर्स को अपनी नई दयाबेन मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें: TMKOC: 26 वर्ष की उम्र में बुलंदियों पर पहुंचा सोनू का एक्टिंग करियर, महेंद्र सिंह धोनी के साथ हुईं कास्ट
न्यूज 18 के मुताबिक, असित मोदी को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के लिए अपनी नई दयाबेन मिल चुकी है। एक्ट्रेस के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन बताया जा रहा है कि नई हसीना ने शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़े सूत्रों ने दी है। सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "हां ये सही है। असित जी बहुत दिनों से नई दयाबेन की तलाश में लगे हुए थे। और हाल ही में उन्हें एक ऑडिशन बेहद पसंद आया। एक्ट्रेस के साथ मॉकशूट अभी जारी है। उस एक्ट्रेस को हमारे साथ शूटिंग करते हुए करीब एक सप्ताह बीत चुका है।"
बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नई दयाबेन की एंट्री की आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर असित मोदी शो में दयाबेन की वापसी कराते हैं तो सीरियल को टीआरपी में नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
