टीवी मसाला

'जो हुआ वो सिर्फ सुशांत को पता है...'- CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोला ये TV स्टार, रिया चक्रवर्ती का किया सपोर्ट

Rajiv Adatia on Sushant Singh Rajput Case: हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के केस में सीबाई ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट समिट की। अब इस पूरे मामले पर टीवी के मशहूर अभिनेता ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती पर अपना पक्ष रखा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Rajiv Adatia on Sushant Singh Rajput

Rajiv Adatia on Sushant Singh Rajput Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को याद कर आज भी फैंस आँसू बहाते हैं। सालों से चल रहे इस केस पर आखिरकार कुछ दिन पहले सीबीआई ने वर्डिक्ट दिया। सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सुशांत की मौत में किसी तरह की साजिश नहीं थी और ना ही कोई आपराधिक षड्यंत्र मिले। इसी के साथ एक्ट्रेस और सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को भी सीबीआई ने क्लीन चिट देकर बरी कर दिया। अब इस पूरे मामले पर टीवी दुनिया का मशहूर कलाकार ने अपनी राय दी है और रिया चक्रवर्ती के लिए ही ये शब्द कहे।

ये कलाकार कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट रह चुके राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) हैं। वायरल भयानी से बात करते हुए राजीव ने कहा 'सुशांत असलियत में एक प्यारा लड़का था। हर जन्मदिन पर, मैं उसे इंस्टाग्राम पर शुभकामनाएं देता हूं। सीबीआई ने अब जांच बंद कर दी है और जाहिर तौर पर मुझे रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए बुरा लग रहा है क्योंकि उसे परेशान किया गया था। सरकार पर भरोसा करें, पुलिस पर भरोसा करें। उन्होंने बोल दिया तो बोल दिया। लेकिन केवल सुशांत ही जानता है कि क्या हुआ। मुझे उसके परिवार, उसके पिता और बहन के लिए बुरा लग रहा है। क्योंकि उन्होंने अपना बेटा, भाई खो दिया है।'

खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ चुके राजीव कहते हैं कि इसलिए, जाहिर है कि वे जवाब चाहते हैं। वास्तव में यह जानना बहुत कठिन है कि क्या हुआ। बस मैं यही चाहता हूं की रिया और सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के परिवार को शांति मिले।' बता दे साल 2020 में सुशांत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। ऐसे में लोगों ने इस सूइसाइड को हत्या का नाम दिया था जिसमें रिया चक्रवर्ती को मुख्य सस्पेक्ट माना गया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article