Taarak Mehta: जेठालाल की गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पहुंचे अमेरिकी एक्टर kal penn, फैंस ने कहा-'फाफडा जलेबी मिला'

Taarak Mehta: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट से एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें अमेरिकी एक्टर काल पेन नजर आ रहे हैे। इन तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इन फोटोज में काल जेठालाल की गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और गोकुलधाम सोसाइटी में नजर आ रहे हैं। अब ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा सभी का पसंदीदा शो है। इस शो को देखना फैंस बहुत करते हैं। जिस कारण ये शो हमेशा टीआरपी लिस्ट के टॉप पर बना रहता है। ये शो लगातार 15 सालों से चल रहा है। इस शो के सभी कास्ट को फैंस बहुत प्यार देते हैं। इन कास्ट की पॉपुलैरिटी किसी फिल्मी सितारों से कम नहीं है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर अमेरिकी अभिनेता काल पेन नजर आ रहे हैं।

Taarak Mehta

Taarak Mehta

काल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में काल जेठालाल की गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स और गोकुलधाम सोसाइटी में नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। तीसरी फोटो में काल जेठालाल, असित मोदी, बबीता जी, अंजलि भाभी सहित अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा-नए फ्रेंड्स के साथ गोकुलधाम सोसाइटी में। असित कुमार मोदी और तारक मेहता की फैमिली को दिल से धन्यवाद। बहुत ही अच्छी कास्ट और क्रू है। मुझे सेट दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। काल ने लिखा तारक मेहता दुनिया में सबसे ज्यादा देखने वाले शो में से एक है।

End of Feed