Dr. Aarambhi से बगैर नोटिस दिये निकाली गईं Sumit Singh, मेकर्स की पोल खोलते हुए बोलीं- मैंने शो नहीं छोड़ा...

Sumit Singh Got Replaced From Dr. Aarambhi Without Any Notice: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुमित सिंह ने हाल ही में बताया कि उन्होंने 'डॉक्टर आरंभी' को नहीं छोड़ा है। बल्कि बगैर नोटिस उन्हें रिप्लेस किया गया है।

Sumit Singh Got Replaced From Dr Aarambhi Without Any Notice: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुमित सिंह ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सुमित सिंह इन दिनों कलर्स के पॉपुलर शो 'डॉक्टर आरंभी' में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्होंने डॉक्टर मनमीत का किरदार अदा किया। लेकिन बीते दिन खबर आई ही सुमित सिंह ने अचानक ही 'डॉक्टर आरंभी' को अलविदा कह दिया। हालांकि अब खुद एक्ट्रेस ने इन चीजों पर चुप्पी तोड़ी है। सुमित सिंह ने बताया कि उन्होंने 'डॉक्टर आरंभी' को नहीं छोड़ा है, बल्कि बगैर नोटिस दिये उन्हें इस सीरियल से रिप्लेस किया गया है। सुमित सिंह (Sumit Singh) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उनके आखिरी दिन पर ऐश्वर्या खरे तक भावुक हो गई थीं। यह भी पढ़ें: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: असल में शादीशुदा हैं सुमित सिंह! 2018 में इस डायरेक्टर संग लिये थे 7 फेरे

sumit singh on leaving dr aarambhi

'डॉक्टर आरंभी' से बगैर नोटिस निकाली गईं सुमित सिंह, फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

    सुमित सिंह (Sumit Singh) ने टेली चक्कर संग बातचीत में 'डॉक्टर आरंभी' सीरियल से रिप्लेस होने का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने शो नहीं छोड़ा है। बल्कि मैं तो अपने किरदार डॉक्टर मनमीत के साथ खुश थी, जिस तरह से वो आगे बढ़ रहा था। लेकिन मुझे रिप्लेस करने का फैसला मेकर्स का है। जहां तक मुझे पता है ये क्रिएटिव कॉल है। अभी तक, मनमीत ने एक मजबूत किरदार अदा किया है। लेकिन आने वाले ट्रैक में वो थोड़ा कमजोर पड़ेगी। मुझसे कहा गया कि लोग मेरे किरदार से इसलिए जुड़ रहे हैं, क्योंकि उसमें मैं मजबूत और स्वतंत्र डॉक्टर के तौर पर नजर आ रही हूं। ऐसे में मेकर्स को लगा कि मुझे रिप्लेस करना ही सही रहेगा।" यह भी पढ़ें: Reem Shaikh ने खाई कभी 'बिग बॉस' न करने की कसम, सलमान खान के शो के लिए बोलीं- मैं लगातार न कह रही हूं क्योंकि...

    End of Feed