टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। महज 19 साल की उम्र में सुंबुल ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में अपना 3बीएचके फ्लैट खरीद लिया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने फैंस को नए घर की झलक दिखाई है। एक्टेस का बेडरूम से लेकर डाइनिंग रूम काफी आलीशान है। एक्ट्रेस के घर में बहुत ही सुंदर बालकनी है। सुंबुल ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की हैं।
sumbul touqeer khan
एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस को अपना घर दिखाया है। सुंबुल का घर काफी आलीशान और खूबसूरत है। एक्ट्रेस को इमली से घर -घर में पहचान मिली थी। इमली में सुंबुल और फहमान खान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद है। सुंबुल और फहमान के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। फहमान सुंबुल को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के घर में भी गए थे। दोनों जल्द एंटरटेनमेंट की रात शो में नजर आने वाले हैं।
बेहद आलीशान है सुंबुल तौकीर का घर
सुंबुल को कई बार अपने रंग की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने टीवी शोज के अलावा कुछ फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस हाल ही में बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। बिग बॉस ने एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी को काफी बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस को शो में रियलिटी चेक मिला है। एक्ट्रेस इन दिनों अपना टाइम एन्जॉय कर रही हैं। फैंस सुंबुल के अपकमिंग प्रोजेक्ट के अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भले ही एक्ट्रेस टीवी से दूर हैं । लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
