फिनाले के करीब पहुंचकर अशनुर कौर के एविक्शन पर भड़की सुंबुल तौकिर खान, बिग बॉस को किया ट्रोल

Sumbul Touqeer Khan is angry on Ashnoor Kaur Eviction: बिग बॉस 19 जैसे-जैसे फिनाले की तरफ जा रहा है, यह और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर के अंदर कुछ ही सदस्य बचे हैं, जिनके बीच ट्रॉफी को लेकर लड़ाई चालू हो गई है। अशनुर कौर के घर से निकले की खबर से उनके दोस्त काफी गुस्सा नजर आ रहे हैं।

Sumbul Touqeer Khan is angry on Ashnoor Kaur Eviction: टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। शो कुछ ही दिनों में खत्म हो जाएगा और फिनाले के करीब जा रहा है। एक-एक कर घर से सदस्य कम होते जा रहे हैं और फिनाले नजदीक आता जा रहा है। आज सुबह खबर सामने आई थी कि वीकेंड के वॉर में सलमान खान( Salman Khan) , अशनुर कौर को घर से बेघर कर देंगे। तान्या मित्तल को मारने की वजह से अशनुर को एविक्ट किया जाएगा। हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, लगता है अशनुर के घर से जाने की बात सुंबुल तौकीर खान को रास नहीं आई। सुंबुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अशनुर कौर को सपोर्ट किया और एविक्शन को गलत बताया है।

Sumbul Taqueer Khan Angry

सुंबुल तौकीर खान ने इंस्टाग्राम पर अशनुर कौर और कुनिका सदानन्द( Kunikaa Sadnand) की टास्क फोटो शेयर करते हुए लिखा," क्या ये बल का प्रयोग नहीं है, ये भी तो रूल के खिलाफ था" फोटो में कुनिका सदानन्द अशनुर कौर को पीछे से पकड़कर खींच रही है और उसे रोक रही है। इसके आगे भी सुंबुल तौकीर खान ने बिग बॉस के फैसले को गलते बताते हुए लिखा, " बिग बॉस के रूल तो सिर्फ बहाना है, वापिस तो अर्चना भी आई थी, लात तो तान्या ने भी मारी थी, अशनुर को धक्का भी तो तान्या में मारा था, तब क्या ये लोग आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे थे। " इस पोस्ट के जरिए सुंबुल तौकीर अशनुर के एविक्शन को गलत बता रही है।

End of Feed