स्टार प्लस के नए शो फालतू का प्रोमो रिलीज, क्या अनचाही बच्ची समाज में बना पाएगी अपनी अलग पहचान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 02:44 PM IST

Star plus show Faltu Promo : स्टार प्लस के नए शो फालतू का प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो में अनचाही बच्ची की कहानी को दिखाया गया, जिसे अपना परिवार नहीं स्वीकार करता है और उसका नाम फालतू रख देता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्टार प्लस के नए शो फालतू का प्रोमो हुआ रिलीज
  • प्रोमो में अनोखी लड़की की कहानी को दिखाया है, जिसे उसका परिवार ही अस्वीकार कर देता है
  • देखना दिलचस्प होगा कि फालतू अपने सपनों को कैसे पूरा करती हैं

Star plus show Faltu Promo : स्टार प्लस अपने शानदार कंटेंट के लिए जाना जाता है। इन सीरीयल्स के जरिए अलग- अलग मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जाती है। स्टार प्लस पर इसी तरह के यूनिक शोज को दर्शक देखना पसंद करते हैं। स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक नया सीरीयल लेकर आया है, जिसका नाम फालतू है। इस शो का नाम जैसे अनोखा है, वैसे ही शो की कहानी एक मजेदार लड़की पर आधारित है। शो में एक ऐसे लड़की की कहानी को दिखाया गया है जिसे उसके परिवार वाले ही अस्वीकार कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद वो अपने सपने को सच करती हैं।

faltu

star plus show faltu promo

शो की कहानी फालतू हर उस लड़की पर रोशनी डालता है, जिसे अपने ही घर में नकारा, ठुकराया और अपमानित किया जाता है, जहां जीवन की बुनियादी जड़ें मजबूत होती हैं। फिर भी, फालतू अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ती और उसका आत्म-विश्वास ही उसे उस जगह ले जाता है। फालतू का प्रोमो एक युवा लड़की के जीवन की समस्याओं पर प्रकाश डालता है, जिसके परिवार ने बार-बार उसके व्यक्तित्व को खारिज कर दिया है और उसे किसी ऐसे व्यक्ति की तरह समझा जो उनका अपना नहीं है। यह देखना दिलचस्प होगा कि कैसे 'फालतू' खुद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में साबित करती है जो जीवन और भावना से भरी है और मुश्किल समय में भी कभी हार नहीं मानती हैं।

End of Feed