Srishty Rode Of Bigg Boss 12 Hospitalised Due To This Disease: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े युरोप ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 12' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सृष्टि रोड़े भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सृष्टि रोड़े कुछ दिनों पहले युरोप छुट्टियां मनाने गई थीं, लेकिन वहां उनके साथ घटना घट गई। दरअसल, सृष्टि रोड़े की तबीयत अचानक इस कदर बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। यहां तक कि उनक वीजा भी एक्सपायर हो गया। सृष्टि रोड़े (Srishty Rode) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने अस्पताल की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सारा अरफीन के 'नाटक' में घुन की तरह पिसे करण वीर मेहरा, फिनाले से पहले घर से निकलने की आई नौबत
सृष्टि रोड़े (Srishty Rode) ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्हें निमोनिया हो गया था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी गिर गया था। सृष्टि रोड़े ने इस सिलसिले में बात करते हुए पोस्ट में लिखा, "मैं आप सबके साथ कुछ साझा करना चाहती हूं। मैं युरोप ट्रिप के खुशहाल पल साझा कर रही थी, लेकिन इसके दूसरे पहलू की भी एक कहानी है, जिसे मैंने अभी तक शेयर नहीं किया है। ये थोड़ी मुश्किल भी है। एम्सटरडैम में रहते हुए मैं बीमार पड़ गई थी और मुझे निमोनिया हो गया था। मेरा ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे डर लग रहा था कि मैं घर जा भी पाऊंगी या नहीं। मेरी स्थिति बुरी हो गई थी, मेरे वहां से निकलने से पहले ही मेरा वीजा भी एक्सपायर हो गया। बहुत संघर्षों के बाद मैं मुंबई वापिस आ पाई और मैं अभी भी ठीक हो रही हूं।
सृष्टि रोड़े (Srishty Rode) ने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "निमोनिया को ठीक होने में वक्त लगता है और डॉक्टर कह रहे थे कि ये कुछ महीने भी ले सकता है। लेकिन मैं कोशिश कर रही हूं। मैं अभी भी कमजोर हूं, लेकिन उम्मीदों से भरी हूं और जल्दी ठीक होने के लिए काम कर रही हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझसे जुड़ने की तब कोशिश की जब मैं सोशल मीडिया से दूर था। आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं आप सबकी आभारी हूं और मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।"
