'स्प्लिट्जविला 16' फेम Niharika Tiwari-Sorab Bedi का हुआ ब्रेकअप, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस ने किया कंफर्म

Splitsvilla 16 Fame Niharika Tiwari-Sorab Bedi Breakup: टीवी शो 'स्प्लिट्जविला 16' से सुर्खियां बटोरने वाले सौरभ बेदी और निहारिका तिवारी ने राहें अलग कर ली हैं। इस बात की पुष्टि एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर की है।

Splitsvilla 16 Fame Niharika Tiwari-Sorab Bedi Breakup: टीवी शो 'स्प्लिट्जविला 16' से सुर्खियां बटोरने वाले पॉपुलर कपल निहारिका तिवारी और सौरभ बेदी ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। शो के चंद महीनों के बाद ही निहारिका तिवारी (Niharika Tiwari) और सौरभ बेदी ने अपनी-अपनी राहें अलग कर ली हैं। निहारिका तिवारी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि वह किसी को तकलीफ नहीं देना चाहतीं, लेकिन जो कुछ भी आज तक उन्होंने और सौरभ बेदी ने अपने फैंस को दिखाया वो सब सच था। हालांकि एक्ट्रेस ने पोस्ट में अपने और सौरभ बेदी के ब्रेकअप का कोई कारण साझा नहीं किया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'गलती हो जाती है', Bigg Boss 20 में कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग पर उठे सवाल, Salman Khan ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Niharika Tiwari और Sorab Bedi का हुआ ब्रेकअप (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    निहारिका तिवारी (Niharika Tiwari) ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्रेकअप को लेकर लंबा-चौड़ा नोट साझा किया। निहारिका तिवारी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में सौरभ बेदी संग ब्रेकअप पर कहा, "सब के लिए थोड़ा निजी नोट है, जिसने भी हमें सपोर्ट किया। सौरभ और मैं अब साथ बिल्कुल नहीं हैं। मैं किसी को तकलीफ नहीं देना चाहती थी और मैंने साफ करना चाहती हूं कि हमारे रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नकली नहीं था। जो कुछ भी हमने साछा किया वो सच था और मैं हमेशा उसका सम्मान करूंगी। लेकिन कई बार आपको अपनी जिंदगी में भविष्य के लिए, ग्रोथ और खास तौर पर दिमागी शांति के लिए कुछ फैसले लेने पड़ते हैं। ये मेरे लिए उन्हीं फैसलों में से एक है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: टीवी स्टार्स के घर पधारे बप्पा, गोविंदा के बिना Sunita Ahuja ने धूमधाम से किया स्वागत

    End of Feed