SCOOP: Soundarya Sharma के हाथ लगी Shah Rukh Khan की 500 करोड़ी मूवी? गुपचुप दिया ऑडिशन

Soundarya auditioned for Shah Rukh Khan Movie: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी डंकी (Dunki) को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज के बाद शाहरुख खान अपने अगले प्रोजेक्ट्स डिसाइड करेंगे। खबरें हैं कि उन्होंने एक प्रोजेक्ट फाइनल भी कर लिया है, जिसमें अदाकारा सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) दिखाई दे सकती हैं।

Soundarya auditioned for Shah Rukh Khan Movie: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं। वो जिस फिल्म को हाथ लगा रहे हैं, उसके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स लोगों को चौंका रहे हैं। जल्द ही उनकी मूवी डंकी बॉक्स ऑफिस पर आएगी और ताबड़तोड़ कमाई करेगी। इसके बाद शाहरख खान के खाते में कोई मूवी नहीं है लेकिन वो कई डायरेक्टर्स से बात कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है कि उन्होंने एक बड़े साउथ डायरेक्टर के साथ हाथ मिलाने का मन बनाया है और जल्द ही वो अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर सकते हैं। इस फिल्म के लिए ऑडिशन भी शुरू हो चुके हैं। टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा सौंदर्या शर्मा ने इस प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन भी दिया है।

SRK Soundarya Sharma

Shah Rukh Khan के साथ एड फिल्म भी कर चुकी हैं सौंदर्या शर्मा

अदाकारा सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) ने कुछ वक्त पहले शाहरुख खान के साथ एक एड फिल्म की थी, जिसको लेकर काफी चर्चाएं हुई थीं। सुनने में आ रहा है किंग खान की अपकमिंग मूवी के मेकर्स उस एड फिल्म में शाहरुख-सौंदर्या की जोड़ी देखकर इस कदर खुश हुए हैं कि उन्होंने इन दोनों को फिल्म के लिए साइन करने का मन बनाया है। सौंदर्या शर्मा ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दे दिया है और अगर मेकर्स को उनका ऑडिशन पसंद आया तो वो उसके लिए सौंदर्या शर्मा को साइन कर सकती हैं।

End of Feed