'जान से मार दूंगा', ट्रोलर्स पर आगबबूला हुए Sorab Bedi, 9 साल बड़ी Delnaz Daruwala को डेट करने पर मचा बवाल

Sorab Bedi On Trolling: सौरब बेदी 9 साल बड़ी डेलनाज दारूवाला को डेट कर रहे हैं। इस रिश्ते पर दोनों ही ट्रोल हो रहे हैं। अब सौरब ने ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।

Sorab Bedi On Trolling: एक्टर, मॉडल और 'स्प्लिट्सविला' फेम सौरब बेदी (Sorab Bedi) बीते कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से लाइमलाइट बटोर रहे हैं। सौरब बेदी 9 साल बड़ी डेलनाज दारूवाला (Delnaz Daruwala) को डेट कर रहे हैं। उन्होंने डेलनाज के साथ अपनी इंटीमेट फोटोज शेयर कर रिश्ता ऑफिशियल किया था, जिस पर सौरब काफी ज्यादा ट्रोल हुए थे। उनकी फोटोज पर भी काफी बवाल हुआ था और अब सौरब ने ट्रोलिंग पर खुलकर जवाब दिया है। इस मौके पर उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि उन्हें और डेलनाज को ट्रोलिंग से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। 'कुछ भी हो जाए..', Avinash Mishra के माफी वाले वीडियो पर भड़कीं Ex गर्लफ्रेंड Kaveri Priyam? दिखाया असली चेहरा

sorab bedi-delnaz daruwala

sorab bedi-delnaz daruwala (photo credit- instagram)

    सौरब बेदी का फूटा गुस्सा

    हाल ही में सौरब बेदी नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट में शामिल हुए। इस मौके पर सौरब ने खुलकर ट्रोलिंग और डेलनाज दारूवाला संग रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने डेलनाज के साथ रिश्ता ऑफिशियल किया था, तब उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन उन्हें डेलनाज के साथ इंटीमेट फोटोज शेयर करने का कोई पछतावा नहीं है। इस मौके पर सौरब से डेलनाज को मिल भद्दे कमेंट पर भी रिएक्शन लिया गया। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं तो थोड़ा शरीफी वाली लाइन में हूं, कोई लड़का मेरे सामने आ के बोल दे एक बार... मैं उसे जान से मार दूंगा।' Bigg Boss 20: 'ज्यादा पसंद आने लगी', Kanika Mann के प्यार में पड़े Gullu, कन्फेस कर डालीं फीलिंग्स

      ट्रोलिंग पर बोले सौरब बेदी

      सौरब और डेलनाज में 9 साल का अंतर हैं। उन्होंने अपने एज गैप पर बात करते हुए कहा कि इस पर उन्हें मिल रही ट्रोलिंग गलत है। उनका कहना है कि वह पहले या इकलौते इंसान नहीं है, जो खुद से बड़ी लड़की की तरफ अट्रैक्ट हुए हैं। इस मौके पर सौरब से ये भी पूछा गया कि क्या उन दोनों को ट्रोलिंग से कुछ फर्क पड़ता है। इसका जवाब एक्टर ने नहीं में दिया और सौरब ने इस चीज पर भी रिएक्ट किया कि डेलनाज उन्हें प्रोजेक्ट दिलाने में मदद करती हैं। उनका कहना है कि अगर डेलनाज उन्हें प्रोजेक्ट दिला रही हैं तो भी इसमें क्या परेशानी है।

      End of Feed