Salman Khan को 'पाखंडी-बेवकूफ’ कहने के बाद Sofia Hayat का यू-टर्न, एक्टर की तारीफ में बोलीं- 'अच्छे लगते हैं’

Sofia Hayat Clarification Statement: हाल ही में सोफिया हयात ने सलमान खान को पाखंडी को टैग दिया था और अब सोफिया ने अपने बयान पर सफाई दी है और सलमान की तारीफ की है।

Sofia Hayat On Clarification Statement On Salman Khan: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने ट्रोलर्स को आड़े हाथ लिया था। सलमान ने ट्रोलर्स को लोगों के शरीर से लेकर गलत एंगल से लिए गए वीडियो पर निजी टिप्पणी करने के लिए सख्ती से मना किया था। सलमान का ये अंदाज फैंस और सेलेब्स को काफी पसंद आया था लेकिन एक्ट्रेस और बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट रही सोफिया हयात (Sofia Hayat) ने गुस्सा जाहिर किया था। सोफिया ने इस मौके पर सलमान खान के लिए पाखंडी और बेवकूफ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। वहीं, अब सोफिया हयात ने अपने बयान पर सफाई दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: कनिका मान को देख धड़का Rohed Khan का दिल, बोले- जब मैंने उसे पहली बार देखा...

sofia hayat-salman khan

sofia hayat-salman khan (photo credit- instagram)

    सोफिया हयात का बयान

    सोफिया हयात ने सलमान खान पर अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण दिया है। इस दौरान सोफिया ने अभिनेता की जमकर तारीफ की है। सोफिया ने कहा है कि उनकी समस्या सलमान के रूप-रंग से नहीं थी। सोफिया ने कहा, 'हमें सलमान की शक्ल-सूरत की आलोचना नहीं करनी चाहिए। वह बहुत अच्छे दिखते हैं, मुझे उनके रूप-रंग से कोई आपत्ति नहीं है, जो भी ऐसा करता है वह बहुत ही नीचे स्तर की चेतना से गिरा हुआ है। उम्र एक वरदान है। 20 साल के युवा दुनिया नहीं चलाते।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Rani Mukerji की मां कृष्णा मुखर्जी का हुआ निधन, 75 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

      सलमान खान को कहा था पाखंडी

      सोफिया हयात ने अपने एक्स के अकाउंट पर सलमान खान का एक वीडियो शेयर किया था और सलमान के उस वीडियो पर रिएक्शन दिया था, जिसमें वह बॉडी शेमिंग के खिलाफ ट्रोलर्स को जवाब दे रहे थे। इस वीडियो के साथ सोफिया ने सलमान को टारगेट किया था और दावा किया था कि जब वह बिग बॉस का हिस्सा थीं, तब सलमान ने उनके शरीर और चेहरे को लेकर ट्रोलिंग की थी। सोफिया ने ये भी कहा कि उसी दौरान सलमान ने गौहर खान की बॉडी की तारीफ की थी। सोफिया हयात ने इसी पोस्ट को लिखते हुए सलमान खान को एक पाखंडी बेवकूफ का टैग दिया था।

      ट्रोलर्स पर बरसे थे सलमान खान

      बता दें कि सलमान खान का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब ऐसे समय पर आया है, जब कटरीना अंबानी परिवार की गणपति पूजा में स्पॉट हुईं। इस मौके पर एक्ट्रेस अपने बढ़े हुए वजन की वजह से ट्रोल हुई थीं। इसके अलावा, सलमान खान की भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री का एक वीडियो सामने आया, जिसे गलत एंगल से बनाया गया था। इन सबसे पहले सलमान के भाई सोहेल अपने गिरते हुए वजन और लुक्स की वजह से खूब ट्रोल हुए थे।

      End of Feed