GHKKPM: लीप से पहले ही स्नेहा भावसार ने छोड़ा गुम है किसी के प्यार में, वजह जानकर फैंस हुए हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 5, 2023, 06:44 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में फेम स्नेहा भावसर (Sneha Bhawsar) ने शो को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस के शो छोड़ने की बात जानकर फैंस हैरान रह गए। एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया।

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: स्टार प्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में आए दिन सुर्खियों में बना रहता है। मेकर्स शो में जेनरेशन लीप लेकर आने वाले हैं। जेनरेशन लीप की वजह से लीड एक्टर्स सत्या, सई और विराट शो को अलविदा कह रहे है।अब इस शो में करिश्मा चौव्हाण का किरदार निभाने वाली स्नेहा भावसार (Sneha Bhawsar) भी गुम है छोड़ रही है। एक्ट्रेस ने इस बात को कंफर्म किया है। इस शो से एक्ट्रेस को घर -घर में पहचान मिली था। स्नेहा पिछले ढाई साल से इस शो में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

फैंस करिश्मा के ग्रे और मस्ती वाले कैरेक्टर को बहुत पसंद करते हैं। स्नेहा और मोहित की ऑन स्क्रीन जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हैं। एक्ट्रेस के शो छोड़ने की खबरे से फैंस बेहद दुखी है।

End of Feed