Asim Riaz on Sidharth Shukla: बिग बॉस 13 के रनर अप आसिम रियाज (Asim Riaz) अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में आसिम रियाज का एक इंटरव्यू बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिग बॉस 13 के मेकर्स पर निशाना साधने नजर आ रहे हैं और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की जीत को उन्होंने मेकर्स की साजिश बताया है। आसिम के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। एक तरफ जहां सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आसिम को खड़ी खोटी सुना रहे हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि बिग बॉस 13 के फाइनल में आसिम रियाज के साथ नाइंसाफी हुई हैं। जिसके बाद अब आसिम से सिद्धार्थ को लेकर एक और खुलासा किया है, जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।
Sidharth Shukla and Asim Riaz
‘वो मेरे सपने में आया था’
सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करते हुए आसिम रियाज ने सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘पता है मरने से पहले वो मेरे सपने मे आया था, मैं अपनी मां की कसम खाकर कहता हूं। मुझे मेरी मैनेजर ने बताया कि न्यूज देखो। उसे पता था कि मैं कितना इमोशनल हूं। उसके साथ मैंने 140 दिन बिताए हैं। मेरा अलग ही बॉन्ड बन गया था। घर के बाहर भी मेरे ज्यादा दोस्त नहीं हैं।’
इसके साथ ही आसिम ने कहा, ‘मुझे अभी भी याद है उसने सपने में भी वो नीली रंग की जैकेट पहनी थी जो उसने बिग बॉस घर में भी पहनी थी, वो मेरे पास आया मुझे गले से लगाया उसने मेरे बाल अपने हाथों से इधर-उधर कर दिए।’ आसिम रियाज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान है और एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रहे हैं।
बता दें कि साल 2021 में टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। सिद्धार्थ की मौत के बाद आसिम रियाज भी इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ नजर आए थे।
