टीवी मसाला

साथ निभाना साथिया फेम मोहम्मद नाजिम को मिला नया प्यार, इस हसीना को कर रहे हैं डेट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2023, 06:34 PM IST

टीवी एक्टर मोहम्मद नाजिम खिलजी (Mohammad Nazim Khilji) अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर क्रिएटिव डायरेक्टर और मॉडल फराह कदर को डेट कर रहे हैं। इस बात को जानने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Image

Mohammad Nazim Khilji (credit pic: social media)

साथ निभाना साथिया फेम एक्टर मोहम्मद नाजिम खिलजी (Mohammad Nazim Khilji) कुछ समय पहले टैरो कार्ड रीडर शाइना सेठ के साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब दोनों अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। दोनों ने एक- दूसरे को साल 2011 में डेट करना शुरू किया था और साल 2019 में अलग हो गए थे। नाजिम और सेठ अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। नाजिम इन दिनों क्रिएटिव डायरेक्टर और मॉडल फराह कदर के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नाजिम ने अपने ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही फराह को डेट करना शुरू कर दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नाजिम और फराह के रिलेशनशिप को एक साल का समय हो चुका है।

फराह ने अपने दोस्तों को इसके बारे में बताने से मना किया है। फराह ने खास अंदाज में अपने बॉयफ्रेंड नाजिम का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं। वहीं, फराह कादर ने कहा कि हम दोनों अच्छे दोस्त हैं। डेटिंग का खबरों पर फराह ने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।

फराह कदर को डेट कर रहे हैं नाजिम

नाजिम की एक्स गर्लफ्रेंड शाइना सेठ ने इस बात को कंफर्म किया कि हम दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ भी कहने से साफ मना कर दिया। मोहम्मद नाजिम को साथ निभाना साथिया शो से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्टर ने इस शो में अहम मोदी का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो कई शो में नजर आए। लेकिन कुछ खास पॉपुलैरिटी नहीं मिली।

मोहम्मद नाजिम अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर ने कुछ दिन पहले अपना वीडियो शेयर किया था। एक्टर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। एक्टर भले ही इन दिनों टीवी से दूर है। लेकिन फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article