टीवी मसाला

सिद्धार्थ शुक्ला को फिक्सड विनर बताने पर शहबाज ने उड़ाया आसिम का मजाक, बोले- कुछ लोग...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 27, 2023, 12:53 PM IST

आसिम रियाज ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को फिक्सड विनर बताया है। इसके बाद से आसिम सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। शहनाज गिल के भाई शहबाज ने आसिम के बयान पर रिएक्ट किया है। शहबाज का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हाै।

Image

asim riaz and shehbaaz (Credit pic: instagram)

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और आसिम रियाज (Asim Riaz) के बीच में दोस्ती और दुश्मनी दोनों देखने को मिली। आज भले ही सिद्धार्थ हमारे बीच में नहीं है। लेकिन फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर आसिम रियाज ने कहा कि सब कुछ पहले से ही तय था। वो लोग मुझे विनर नहीं बनना चाहते थे, इसीलिए उस सीजन में मेकर्स ने फॉर्मेट ही बदल दिया। मेकर्स चाहते ही नहीं थे कि मैं वो सीजन जीतू। सिद्धार्थ के फैंस इस बयान के बाद से आसिम रियाज को ट्रोल कर रहे हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की करीबी दोस्त शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने रिएक्टर करते हुए कहा, शेर एक ही था। शहनाज के बाद उनके भाई शहबाज ने आसिम का नाम लिए बिना ट्वीट करते हुए लिखा, कुछ लोगों को समझ नहीं आता है कि शेर एक ही था और एक ही रहेगा।

शहबाज ने उड़ाया आसिम का मजाक

आसिम ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था, मेरे दौरान उन्होंने क्या किया ताकि मैं जीत न सकू। उन्होंने ऐलान किया कि आज ही हम ऑनलाइन वोटिंग खोल देंगे। 15 मिनट के दौरान जिताना है जीताओ जिसको। आप मुझे जीतने ही नहीं देना चाहते हैं। आपने जानबूझकर ऐसा किया है। जो भी हुआ ठीक है। सोशल मीडिया पर आसिम का क्लिप वायरल हो रहा है।

एक यूजर ने लिखा, वो 15 मिनट के लिए लाइव वोटिंग वूट एप वालों के लिए थी। इसका आसिम या किसी और से कोई लेना देना नहीं था। वोटिंग ट्रेंड में सिद्धार्थ शुक्ला ही विनर थे। दूसरे यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ शुक्ला उस सीजन के बॉस थे। तीसरे यूजर ने लिखा, आसिम को लाइमलाइट नहीं मिल रही है इसीलिए ऐसा बोल रहा है। शो में सिद्धार्थ और आसिम की बॉन्डिंग दर्शकों को खूब पसंद आई थी। साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला का हार्ट अटैक से निधन हो गया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article