Sidharth Shukla Birth Anniversary: टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की जोड़ी को फैन्स आज भी खूब याद करते हैं। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की कथित लव-स्टोरी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। दोनों की मुलाकात सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के सेट पर हुई थी और तभी से इनके बीच का रिश्ता और मजबूत होता गया। हालांकि बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का बीते साल 2 सितंबर के दिन निधन हो गया। ऐसे में अभिनेता की बिर्थ एनिवर्सरी पर फैन्स उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। शहनाज गिल ने भी सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट साझा किया है।
समय गुजर जाता है! कुछ फीलिंग्स हमारे दिल में हमेशा के लिए रह जाती हैं। शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया, जिसमें लिखा, 'मैं तुम्हें फिर से देखूंगी।' अदाकारा ने एक सफेद दिल वाली एमोजी भी शेयर की है। पोस्ट में उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला की मुस्कुराते हुए एक बेहद प्यारी फोटो भी शेयर की है।
सिद्धार्थ शुक्ला ने कई बॉलीवुड फिल्मों और हिंदी टीवी शोज में अभिनय किया था। उन्हें 'बालिका वधु', 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल 3' और 'दिल से दिल तक' जैसे टीवी शोज में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। अभिनेता रिएलिटी शो बिग बॉस 13 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 के विजेता भी रहे थे। दुख की बात है कि 40 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने के बाद 2 सितंबर, 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था।
वहीं दूसरी ओर शहनाज गिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगी। इस फिल्म से शहनाज गिल बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं।
