Shweta Tiwari के एक्स पति राजा चौधरी को लग गई थी शराब की लत, जिंदगी के साथ उजड़ गया था करियर

Shweta Tiwari Ex Husband Raja Choudhary: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने ये बात कबूली की उन्हे शराब की लत लग गई थी। इस वजह से उनकी जिंदगी और करियर सत्यनाश हो गया था। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए राजा की जंग शराब से कैसी रही थी।

Shweta Tiwari Ex Husband Raja Choudhary: टीवी एक्टर राजा चौधरी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी ने सालों पर टीवी दुनिया में दोबारा पैर रखा। एक्टर शो 'तेनाली रामा' के नए सीजन में नजर आने वाले हैं। इस बीच एक मेडिआ पोर्टल से बातचीत करते हुए राजा चौधरी ने कबूला की उन्हे पहले शराब की लत थी। सिर्फ यही नहीं इस वजह से उनकी निजी जिंदगी और करियर तक तबाह हो गया था। हालांकि अब वो नशामुक्त हो चुके हैं जिसकी जर्नी कैसी थी जानिए इस रिपोर्ट में।

raja choudhary shweta tiwari

बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के पहले पति राजा चौधरी (Raja Choudhary) कहते हैं 'आखिर में आप अपने परिवार के लिए जीते हैं। अगर वही खुश ना हो तो इसका मतलब साफ है खुद को बदला होगा। जैसे ही मुझे अपनी गलतियों का एहसास हुआ मैंने अपने उपर काम करना शुरू किया। मेरे परिवार ने सिर्फ साथ ही नहीं मुझे मॉरल सपोर्ट भी दिया जिसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। जैसे ही सब चीजें ठीक हुई फिर मैंने कभी शराब को पीना तो दूर छुआ तक नहीं। इस चीज ने मेरी लाइफ को उजाड़ कर रख दिया था जिसकी वजह से मेरा परिवार भी मुझसे खुश नहीं था।'

End of Feed