Shivangi Joshi को भारी पड़ा घमंड? Shreya Kalra ने Lock Upp 2 की ट्रॉफी जीतने के बाद बदला एक्ट्रेस का नाम

Shreya Kalra Changed Shivangi Joshi Name: रियलिटी शो लॉकअप 2 खत्म हो गया है और श्रेया कालरा शो जीत गई हैं। अह श्रेया ने शिवांगी जोशी को मुंहतोड़ जवाब दिया है। श्रेया ने शिवांगी का नाम बदल दिया।

Shreya Kalra Changed Shivangi Joshi Name: रियलिटी शो लॉकअप 2 की ट्रॉफी को श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने अपने नाम कर लिया है। श्रेया कालरा ने इस शो की विनर बनकर टीवी क्वीन शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को हराया है। शो में श्रेया और शिवांगी के बीच अजीब ही रिश्ता रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा टाइम बिताती दिखाई देती थीं, लेकिन दोनों की गंदी लड़ाइयां भी हुई हैं। उस मौके पर हमेशा शिवांगी जोशी ने खुद को टीवी क्वीन का टैग दिया है। इतना ही नहीं, एक बार शिवांगी जोशी ने श्रेया कालरा को कहा था कि अगर वह ये शो जीत जाती हैं तो वह अपना नाम बदल लेंगी? अब शिवांगी की उस बात पर श्रेया कालरा ने जवाब दिाय है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें Bigg Boss 20 Promo: शो में वरदान के साथ एंट्री मारेंगे कंटेस्टेंट्स, मेकर्स की नई रणनीति कर देगी हैरान

shivangi joshi, shreya kalra

shivangi joshi, shreya kalra (photo credit- instagram)

    श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी की बेइज्जती की

    श्रेया कालरा लॉकअप 2 की ट्रॉफी जीतने के बाद अपनी सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। वह लगातार पार्टीज कर रही हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लॉकअप 2 से बाहर आकर श्रेया कालरा के घर पर भी पार्टी का माहौल ही देखने के लिए मिला और इसी दौरान श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी का नाम बदल दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रेया कालरा अपने बॉयफ्रेंड और एक्टर ऋषभ जायसवाल के साथ बैठी हैं और कपल के साथ उनके बहुत सारे दोस्त भी हैं, जो श्रेया की जीत को एन्जॉय कर रहे हैं। इस मौके पर सामने टीवी पर लॉकअप 2 का वो सीन चल रहा है, जिसमें शिवांगी जोशी चिल्ला चिल्लाकर बोलती हैं कि श्रेया कालरा अगर शो जीतती हैं तो वह नाम बदल लेंगी? इसके बाद वहां सभी लोग चिल्लाने लगते हैं कि नाम बता नाम बता। इस मौके पर श्रेया का चेहरे भी खुशी में लाल नजर आता हैं और फिर श्रेया बोलती हैं, 'बैक स्टेप जोशी।' ये सुनकर सभी लोग चिल्लाने लगते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें रोहित सुचांती को डेट कर चुकी हैं Shivangi Joshi, को-एक्टर ने एक्ट्रेस की लव लाइफ पर किया बड़ा खुलासा

      एकता कपूर की पार्टी में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी ने साथ किया डांस

      बता दें कि लॉकअप 2 के ग्रैंड फिनाले के बाद एकता कपूर ने सभी को एक शानदार पार्टी दी, जिसमें लॉकअप 2 से जुड़े तमाम स्टार्स नजर आए। इस पार्टी में सभी कंटेस्टेंट्स की दुश्मनी खत्म दिखी। श्रेया कालरा पार्टी में शिवांगी जोशी के साथ डांस करती हुई नजर आईं। दोनों ने कुछ सेकंड के लिए कपल डांस भी किया। श्रेया और शिवांगी को देखकर फैंस हैरान रह गए थे।

      End of Feed