शादी के 5 साल बाद शरद मल्होत्रा तोड़ेंगे पत्नी से रिश्ता! एक्टर बोले- मेरे घर में मत घुसिए

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 29, 2023, 04:57 PM IST

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) और उनकी पत्नी रिप्सी के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शरद और रिप्सी शादी के 5 साल बाद अलग हो सकते हैं। अब एक्टर शरद मल्होत्रा ने इस बात पर अपनी चुपी तोड़ी है।

एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) चर्चा में छाए हुए हैं।खबरों के मुताबिक शरद और उनकी पत्नी रिप्सी भाटिया के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक्टर ने साल 2019 में रिप्सी से शादी की थी। रिप्सी पेशे से फैशन डिजाइनर है। एक्टर ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। शरद ने कहा कि ये खबरें झूठी है। एक्टर ने कहा कि अगर आप मेरे घर में घुसेंगे तो अच्छा नहीं होगा। एक्टर ने कहा कि हम पर्दे पर किरदार निभाते हैं। लेकिन फैंस को पता होना चाहिए कि उन्हें कहां रुकना है। उन्हें हमारे पर्सनल स्पेस में बोलने की जरूरत नहीं है। ये इंसानियत की बात है। इसमें कोई एक्टर और नॉन एक्टर की तो बात नहीं हो रही हैं।

End of Feed