बढ़े हुए वजन का मजाक उड़ाने पर भड़कीं कुंडली भाग्य फेम प्रीता, ट्रोलर्स की क्लास लगाए हुए बोलीं- मैं बिल्कुल फिट हूं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2022, 06:27 PM IST

Shraddha Arya trolled Social Media: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। अब इस मामले में एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बात करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

Shraddha Arya trolled Social Media: टेलीविजन एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस ट्रेडिंग सॉन्ग पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस के बढ़े हुए वजन को लेकर यूजर्स ने उन्हें काफी ट्रोल किया। कुछ यूजर्स ने यहां तक कहा कि शादी के बाद से एक्ट्रेस का वजन बढ़ा है। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ट्रोलर्स को करार जवाब देते हुए कहा कि जो लोग मुझे प्यार करते हैं वो हमेशा करेंगे। मेरे फैंस मुझसे हमेशा प्यार करते हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा मैं बिल्कुल फिट हूं। शायद कैमरे का एंगल सही नहीं होगा इसीलिए ऐसा लग रहा होगा।

shraddha arya

shraddha arya (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस ने आइडल वेट के बारे में बात करते हुए कहा कि एक किलो या उससे ज्यादा बढ़ने से कोई खास फर्क नहीं पड़ता है क्योंकि आखिर में आपका अच्छा स्वस्थ्य ही मायने रखता है। उन्होंने आगे कहा मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि ट्रोलर्स क्या कहते हैं या क्या सोचते हैं मेरे बारे में।

End of Feed