मुझे परवाह नहीं... कुंडली भाग्य की प्रीता को अचानक आया गुस्सा, ट्रोल्स को दिखा दिया आईना

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Dec 10, 2022, 09:42 AM IST

Shraddha arya on overweight: कुंडली भाग्य फेम टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने ट्रोल्स को लेकर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। श्रद्धा ने कहा कि उन्होंने ट्रोल्स की कभी परवाह नहीं की, क्योंकि हमेशा ऐसे लोग होंगे जो एक दिन आपकी तारीफ करेंगे तो दूसरे दिन आपकी आलोचना। श्रद्धा आर्या ने ओवर वेट दिखने के बारे में भी बात की है।

shraddha arya face fat shaming: टीवी सीरियल कुंडली भाग्य की अभिनेत्री श्रद्धा आर्या अपने हालिया इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं। श्रद्धा ने इस दौरान खुलासा किया कि को-स्टार रूही चतुर्वेदी के साथ एक इंस्टाग्राम रील वीडियो अपलोड करने के बाद उनको आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। श्रद्धा आर्या के बताया कि वजन बढ़ाने के लिए वह काफी शर्मिंदा थीं। हालांकि, एक्ट्रेस को ट्रोल्स ने बुरी तरह से आड़े हाथ लिया था और अब श्रद्धा आर्या ने ओवर वेट दिखने के बारे में बात की है।

shraddha arya

shraddha arya

अपने नए इंटरव्यू में श्रद्धा आर्या ने कहा कि उन्होंने ट्रोल्स की कभी परवाह नहीं की, क्योंकि हमेशा ऐसे लोग होंगे जो एक दिन आपकी प्रशंसा करेंगे और दूसरे दिन आलोचना करेंगे। एक्ट्रेस ने कहा कि वह हमेशा फिट रही हैं और फिटनेस से उनका मतलब है कि अपने शरीर के बारे में अच्छा दिखना और महसूस करना, चाहे वह किसी भी आकार में हो।

End of Feed