लीक हुई श्रद्धा आर्या के बच्चों की फोटो, लोगों ने कहा क्यूट लेकिन पैपराजी पर भड़की एक्ट्रेस

Shraddha Arya Baby Pics: अभिनेत्री श्रद्धा आर्या नहीं चाहती कि अभी कोई भी उनके बच्चों का चेहरा देखे। श्रद्धा ने बेबी के लिए नो फोटो पॉलिसी लागू की है । जब श्रद्धा अपने बच्चों के साथ स्पॉट हुई तो बेबी की झलक कैमरे में कैद हो गई। उसके बाद एक्ट्रेस ने क्या कहा आइए बताते हैं।

Shraddha Arya Baby Pics: कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ( Shraddha Arya) हाल ही में जुड़वां बच्चों की मां बनी है। अभिनेत्री के घर एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया है। हालांकि डिलीवरी के इतने दिनों बाद भी श्रद्धा ने बेबी का चेहरा रिवील नहीं किया है। एक्ट्रेस नहीं चाहती कि उनके बच्चों को कोई देखें, लेकिन गलती से उनके बच्चों की फोटो क्लिक हो गई है। जब श्रद्धा एयरपोर्ट पर जा रही थी तो पैपराजी ने उनके बच्चों को कैमरे में कैद कर लिया। अब जब कुछ वीडियोज सामने आई हैं तो इसपर श्रद्धा आर्या ने रिएक्ट किया है। आइए आपको बताते हैं क्या हाई पूरा मामला

Shraddha Arya Baby Pics

Image Source: Viral Bhayani

दरअसल श्रद्धा आर्या( Shraddha Arya) अपने पति राहुल नागल( Rahul Nagal) के साथ वेकेशन पर जा रही थी। तभी पैपराजी ने उन्हें स्पॉट किया। एयरपोर्ट में श्रद्धा अपने दोनों बेबी के साथ नजर आई। जिस वजह से उनकी तस्वीर भी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि बच्चों का चेहरा वीडियो में साफ नजर नहीं आ रहा है, केवल बेबी की झलक ही दिखाई दे रही है। फिर भी फैंस उनकी इस झलक को देखकर खुश हो गए। लोगों ने कहा कि श्रद्धा के बच्चे बेहद क्यूट है ।

End of Feed