Shoaib Ibrahim के पिता की तबीयत में हुआ सुधार, हेल्थ अपडेट देते हुए बोले- आज अच्छा महसूस हो रहा है

Shoaib Ibrahim Gives Father's Health Update: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता मोहम्मद अली इब्राहिम की तबीयत अब पहले से काफी बेहतर है। ये हेल्थ अपडेट खुद एक्टर ने साझा किया है।

Shoaib Ibrahim Gives Father's Health Update: टीवी के पॉपुलर एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शोएब इब्राहिम लगातार सुर्खियों में नजर आते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से शोएब इब्राहिम परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनके पिता मोहम्मद अली इब्राहिम को ब्रेन हैमरेज हो गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते कई दिनों से उनका इलाज जारी था। वहीं अब शोएब इब्राहिम ने व्लॉग शेयर कर अपने पिता का हेल्थ अपडेट फैंस से साझा किया है। शोएब इब्राहिम ने बताया कि उनके पिता की तबीयत पहले के मुकाबले ठीक है और उन्हें वेंटिलेटर से भी हटा दिया गया है। शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में फैंस से ये बात साझा करते हुए कहा कि आज अच्छा महसूस हो रहा है। यह भी पढ़ें: Dipika Kakar के बेटे ने पैपराजियों के सामने किया ऐसा काम, संस्कारों पर होने लगी चर्चा; धड़ल्ले से वायरल हुआ वीडियो

shoaib ibrahim (2)

शोएब इब्राहिम के पिता की तबीयत में हुआ सुधार, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने व्लॉग में बताया कि लोगों का उनके पास मैसेज आ रहा था कि उनके पिता की तबीयत कैसी है, लेकिन वो इस हालत में नहीं थे कि इस बारे में कुछ कह पाएं। शोएब इब्राहिम ने व्लॉग में कहा कि मैं पिछले शनिवार को यहां उन्हें लेकर आया था। बुधवार को उनकी छोटी सी सर्जरी हुई, जो भी ब्लड क्लॉट था उसे निकाला गया। और अल्लाह का शुक्र है कि वो सही हैं अभी। अब पापा ने रिस्पॉन्स देना शुरू कर दिया है। फिर उसके बाद उनका हार्ट रेट बढ़ा हुआ था, बीपी ऊपर-नीचे जा रहा था। उसका ये भी कारण हो सकता है कि उनके शरीर में बहुत सारी चीजें थीं। सर्जरी से एक दिन पहले उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सांस लेने में उन्हें परेशानी हो रही थी। सर्जरी हुई, जो अच्छी गई। पापा को आज वेंटिलेटर से हटाया गया है। हालांकि उन्हें अभी भी गले में उनके एक पाइप लगा है, जिसे ट्रैकेस्टोमी कहते हैं। अब हार्ट रेट उनका नीचे है। यह भी पढ़ें: Dipika Kakar के ससुर को आया ब्रेन स्ट्रोक, ICU में हुए भर्ती; Shoaib Ibrahim ने पिता के लिए फैंस से की अपील

    End of Feed