टीवी मसाला

Seher Hone Ko Hai: ऋषिता कोठारी का पत्ता काट मेकर्स ने कराई इस हसीना की एंट्री, पैरेलल लीड बनाकर बटोरेंगे TRP

Sumit Singh Entry In Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' में जल्द ही सुमित सिंह की एंट्री होने वाली है। शो में वह पैरैलल लीड का रोल अदा करने वाली हैं।

Image

'सहर होने को है' में होगी इस एक्ट्रेस की एंट्री (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Sumit Singh Entry In Seher Hone Ko Hai: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'सहर होने को है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'सहर होने को है' में आए दिन ऐसे-ऐसे दिलचस्प मोड़ आ रहे हैं, जिसने सीरियल को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। लेकिन 'सहर होने को है' को जहां पहले माही विज ने अलविदा कहा तो वहीं बाद में ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) के भी शो छोड़ने की खबरें सामने आईं। इन चीजों के बीच ही 'सहर होने को है' में मेकर्स ने 6 साल का लीप लाने का भी फैसला किया। लेकिन 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) को लेकर अब एक और अपडेट सामने आ रहा है। सीरियल में जल्द ही एक एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है जो लीप के बाद पार्थ समथान के शो में पैरेलल लीड की भूमिका अदा करेगी। यह भी पढ़ें: Seher Hone Ko Hai में आएगा 6 साल का लीप, इस दिन आखिरी एपिसोड शूट करेंगी ऋषिता कोठारी

    'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) ने दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बखूबी बनाई हुई है। वहीं लीप के जरिए मेकर्स शो को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल में जल्द ही सुमित सिंह की एंट्री होने वाली है। सुमित सिंह को लेकर खबर है कि वह लीप के बाद शो में पैरेलल लीड की भूमिका अदा करेंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक सुमित सिंह या फिर 'सहर होने को है' मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यह भी पढ़ें: Anupamaa 7 Maha Twist: अनुपमा और दिग्विजय के हाथ लगी फिर बड़ी सफलता, जलन में प्रेम ने मचाया बवाल

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    बता दें कि ऋषिता कोठारी (Rishita Kothari) के 'सहर होने को है' के छोड़ने की खबरों के बीच मेकर्स ने भी लीड एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लीप के बाद सीरियल में नए सिरे से कहानी शुरू होगी। लीड एक्ट्रेस के लिए अभी तक आशी सिंह और शिवांगी जोशी का नाम सामने आ चुका है। हालांकि अब ये देखना दिलचस्प है कि किसके हाथ 'सहर होने को है' लगने वाला है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article