Shoaib Ibrahim ने पिता का दिया हेल्थ अपडेट, ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में कब होंगे डिस्चार्ज? किया खुलासा

Shoaib Ibrahim Gave Father Health Update: शोएब इब्राहिम ने अपने पिता का हेल्थ अपडेट दिया है। शोएब ने बताया कि उनके पिता अब ठीक हो रहे हैं। इस मौके पर एक्टर ने बताया कि वह कब घर जाएंगे?

Shoaib Ibrahim Gave Father Health Update: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता अस्पताल में काफी समय से भर्ती हैं। शोएब के पिता को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी एक सर्जरी हुई। शोएब अपने पिता की देखरेख के लिए अस्पताल में ही अपने दिन काट रहे हैं, लेकिन इस बीच वह लगातार फैंस को पिता की हेल्थ का अपडेट देते रहते हैं। कुछ दिन पहले ही एक्टर ने बताया था कि उनके पिता अब जनरल वार्ड में आ गए हैं, लेकिन अभी भी उन्हें बोलने में दिक्कत हैं। अब शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया है कि उनके पिता घर कब लौट सकते हैं? (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Dipika Kakar ने पति शोएब इब्राहिम को विश किया बर्थडे, अस्पताल वाली फोटो शेयर कर लिखा, 'मेरी जिंदगी, मेरा सुकून')

Shoaib Ibrahim father

Shoaib Ibrahim father (photo credit- instagram)

शोएब इब्राहिम ने पिता का दिया हेल्थ अपडेट

    शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में पिता की हेल्थ अपडेट की बात की, लेकिन उससे पहले दिखाया कि उनके पिता से मां अस्पताल मिलने पहुंची हैं। शोएब की मां और बहन अस्पताल आईं। वह दोनों पहली बार अस्पताल आई हैं। इस मौके पर एक्टर ने पिता का हेल्थ अपडेट देते हुए बताया, 'डॉक्टर्स के मुताबिक पापा अब ठीक हो रहे हैं और उनकी हालत भी अब बेहतर हो रही हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि चार से पांच दिन में, इंशाअल्लाह, डिस्चार्ज हो सकते हैं।' शोएब इब्राहिम के पिता की फिजियोथेरेपी और स्पीच थेरेपी चल रही हैं और इस बारे में एक्टर ने बताया कि इन थेरेपी के रिजल्ट भी पोजिटिव हैं। एक्टर ने आगे कहा, 'पापा काफी ठीक हैं। फिजियोथेरेपी भी दोनों समय अच्छी हुई है। थोड़ा दर्द होता है, लेकिन धीरे-धीरे ठीक हो जाएगा।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने एंजेलिना जोली के साथ नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान, हॉलीवुड में होगा बड़ा धमाका)

    बेटे को बदलते देख रहे हैं शोएब इब्राहिम

      शोएब इब्राहिम अपने पिता का ध्यान रखने के चलते बेटे रूहान से नहीं मिल पा रहे हैं, लेकिन जैसे ही एक्टर ने अपने बेटे रूहान को अस्पताल में देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि एक महीने में रूहान में काफी बदलाव आ गए हैं। एक्टर ने कहा, 'रूहान इतना समझदार लगने लगा है। एक महीने में और ज्यादा समझदार हो गया है और समझदारी वाली बातें करने लगा है।' एक्टर ने बताया कि वह कभी कभी अपने बेटे से मिल लेते थे, लेकिन हर बार एक गैप के बाद लगता था कि रूहान काफी बढ़ा होता जा रहा है।

      End of Feed