पहलगाम आतंकी हमले पर शोएब इब्राहीम हुए शर्मिंदा, कहा 'सिर झुकता है मुसलमान का जैसे मेरा...'

Shoaib Ibrahim on Pahalgam Terror Attack: टीवी एक्टर शोएब इब्राहीम ने अपने वलॉग के जरिए पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। सिर्फ यही नहीं एक्टर ने मुसलमान पर होने पर खुद को शर्मिंदा बताया। सिर्फ यही नहीं लोगों द्वारा हो रही ट्रोलिंग पर भी शोएब का गुस्सा फूटा।

Shoaib Ibrahim on Pahalgam Terror Attack: टीवी दुनिया के मशहूर कपल में से एक शोएब इब्राहीम और दीपिका कक्कड़ अक्सर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं। कुछ दिनों से ये कपल लोगों के निशाने पर बना हुआ है। दरअसल कुछ दिनों पहले पहलगाम में आतंकी हमला हुआ और उस दौरान कपल भी कश्मीर वेकेशन पर था। लोगों की चिंता को मिटाने के लिए शोएब ने सेफ्टी अपडेट तो दिया लेकिन साथ में वलॉग को लेकर भी जानकारी दे डाली। अब ऐसे भड़के लोगों ने कपल को निशाना बनाया। शोएब ने हाल ही में यूट्यूब पर वलॉग अपडेट कर आतंकी हमले की निंदा के साथ-साथ ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया।

पहलगाम आतंकी हमले पर शोएब इब्राहीम हुए शर्मिंदा, कहा 'सिर झुकता है मुसलमान का जैसे मेरा...'

टीवी एक्टर शोएब इब्राहीम (Shoaib Ibrahim) कहते हैं 'मैं पिछले कई दिनों से वलॉग यूट्यूबर पर अपलोड नहीं किया जिसका कारण आप बखूबी जानते हैं। हाल ही में हम उसे जगह पर थे, वहां की खूबसूरती और अच्छे लोगों को देखते हुए निकले। जब दुनिया में आतंकवाद की कोई भी घटना होती है, तो मानवता को नुकसान होता है और मुसलमान होने के नाते हमारा सिर और भी ज्यादा शर्म से झुक जाता है। मैं इस चीज से दो गुना शर्मिंदा हूं क्यूंकी उन दहशतगर्दों ने धर्म पूछ पूछकर लोगों को मौत के घाट उतारा। उनके नाम मुस्लिम थे लेकिन मैं उन्हे मुसलमान नहीं मानता। वो लोग इंसान कहलाने लायक बिल्कुल भी नहीं है।'

End of Feed