Shivya Pathania Trolled Social Media: टीवी एक्ट्रेस शिव्या पठानिया (Shivya Pathania) शोज में माइथोलॉजिकल किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने टीवी पर सीता, माता लक्ष्मी, माता पार्वती और राधा का किरदार निभाया है। अपने हर शो में दमदार एक्टिंग से शिव्या ने लोगों का दिल जीत लिया है। शिव्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस बिकिनी में समंदर किनारे कातिलाना पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर शिव्या अपनी बोल्ड फोटो को लेकर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
Shivya Pathania (credit pic: instagram)
एक यूजर ने लिखा, अगर ऐसे कपड़े पहनने हो तो राधा जैसा पवित्र कैरेक्टर नहीं करना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा, आप राधामां बनीं हो राधाकृष्ण सीरियल में, ऐसी पिक्स मत पोस्ट करो। यूजर्स का कहना है कि एक्ट्रेस को इस तरह की फोटो नहीं डालनी चाहिए। शिव्या ने हेटर्स को करारा जवाब देते हुए पोस्ट लिखा है।
ट्रोलर्स को शिव्या ने दिया मुंहतोड़ जवाब
एक्टर ने लिखा, मैं आपकी बातों को समझ रही हूं। आपने मुझे बतौर एक्टर बहुत सपोर्ट किया है। आपको मेरी पर्सनल लाइफ की च्वाइंस को भी एक्सेप्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आपको मेरे कपड़े और किरदार पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।
शिव्या ने आगे कहा कि मैंने बचपन से देखा है कि महिलाओं को उनके कपड़ों की वजह से अक्सर सुनना पड़ता है। मैंने हमेशा लोगों की रुढ़ीवादी सोच को तोड़ने की कोशिश की है। मुझे लगता है कि महिलाओं को उनके कपड़ों को लेकर जज नहीं करना चाहिए। मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया करना चाहूंगी जिन्होंने मेरी जर्नी में अभी तक मेरा साथ दिया और आप सभी से माफी मांगती हूं। अगर मैंने आपकी भावनाओं को आहत किया है तो। शिव्या को बालवीर में पार्वती के किरदार से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोंइंग हैं।
