Anupama में लीप के बाद एंट्री पर शिवम खजूरिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा "मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता..."

Shivam Khajuria role in Anupama: रिपोर्ट के मुताबिक खबर आ रही है कि रूपाली गांगुली के शो अनुपमा सीरीअल में आध्या का बॉयफ्रेंड बन शिवम खजूरिया एंट्री मार सकते हैं। हालांकि अब खुद शिवम खजूरिया ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। आइए टाइम्स की इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Shivam Khajuria role in Anupama: रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर अनुपमा स्टार प्लस पर सबसे अधिक देखे जाने वाले शो में से एक है। यह शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना रहता है। मेकर्स दर्शकों को शो से जोड़े रखने के लिए बैक टु बैक ट्विस्ट लेकर आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि शो में एक बार फिर छोटा सा लीप आने वाला है जिसके बाद नए किरदारों की भी एंट्री देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक अनुपमा (Anupama) में आध्या के बॉयफ्रेंड के किरदार के रूप में ये रिश्ता क्या कहलाता के अभिनेता शिवम खजूरिया एंट्री ले सकते हैं। आइए देखते हैं शिवम खजूरिया ने अपनी एंट्री पर क्या बोला है।

Shivam Khajuria role in Anupama

खबर है कि शिवम खजूरिया अनुपमा में आध्या के बॉयफ्रेंड बनकर एंट्री मरेंगे। हालांकि जब अभिनेता से उनकी एंट्री को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा "मुझे इस बारे में अभी कोई अंदाजा नहीं है। मैं अभी शहर से बाहर हूँ। मुझे अंदाजा तक नहीं की यह खबरें कहां से उठ रही है।" शिवम ने आगे कहा की वापसी आकार टीम से बात करेंगे और पता लगाएंगे की पूरा मामला क्या है।" उन्होंने आगे कहा की अफवाहों पर ध्यान मत दीजिए, जब भी कुछ फाइनल किया जाएगा मैं आप लोगों को बता दूंगा।

End of Feed