टीवी मसाला

Samarth Jurel की नाचते-नाचते फटी पैंट, फैंस ने कहा- Isha Malviya के बाद एक और बड़ा धोखा

Samarth Jurel Pants Got Torn While Dancing: टीवी एक्टर समर्थ जुरैल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी नाचते नाचते पैंट फट गई। ऐसे में लोगों ने एक्टर के कमेंट सेक्शन में खूब मजे लेते हुए ईशा मालवीय को लेकर मजाक बनाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वह मजेदार वीडियो।

Image

Samarth Jurel Pants Got Torn While Dancing

Samarth Jurel Pants Got Torn: बिग बॉस सीजन 17 के कंटेस्टेंट रह चुके समर्थ जुरैल अक्सर अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहे। बिग बॉस के शो से समर्थ ने सभी का खूब मजनोरंजन किया चाहे वो डांस हो या घर में किए क्लेश। हाल ही में एक्टर ने सोशल मीडिया पर ऐसी वीडियो पोस्ट की जो काफी देखने लायक थी। गजब डांस करते हुए समर्थ की पैंट फटकर दो भागों में बट गई जिसे देख किसी की भी हंसी बंद ना ही। इस वीडियो पर फैंस के सात-साथ टीवी के कई सेलेब्स का रिएक्शन देखने लायक है।

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुके समर्थ जुरैल (Samarth Jurel) ने इंस्टाग्राम पर एक जबरदस्त रील शेयर की। इस वीडियो में एक्टर बेहतरीन डांस कर ही रहे होते हैं तभू उनकी पैंट फट जाती है जिसकी आवाज भी बहुत तेज आती है। यह देख सभी हसने लगते हैं और खुद समर्थ अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाते। इस वीडियो को पोस्ट कर एक्टर ने कैप्शन लिखा कि ये मेरे साथ हमेशा ही होता है, मुझे इसकी आदत हो गई है, पेटेंट है मेरा। पैंट फटे तो फटे लेकिन डांस ना रुके। पैंट फटने के बाद लोगों ने समर्थ के काफी ज्यादा मजे लिए।

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम रोहित पुरोहित ने कमेंट करते हुए लिखा कि तेरी पैंट ने तुझे हमेशा ही धोखा दिया है। वहीं दूसरी तरफ एक यूजर ने लिखा की पैंट ने भी धोखा दे दिया ईशा ने तो दिया ही था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो समर्थ के साथ बॉलीवुड का एक बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article