'जो उखाड़ना है उखाड़ लो', AICWA की कार्रवाई पर आगबबूला हुईं Shilpa Shinde, विवाद के बीच शेयर किया ऐसा पोस्ट

Shilpa Shinde Reaction On AICWA Action: एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे से जुड़ा विवाद बढ़ता जा रहा है। शिल्पा के खिलाफ ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने एक्शन की मांग की है। इसी बीच शिल्पा ने क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।

Shilpa Shinde Reaction On AICWA Action: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे से जुड़ा नया विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिल्पा शिंदे ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने 11 साल पहले प्रोड्यूसर संजय कोहली (Sanjay Kohli) पर यौन उत्पीड़न के जो आरोप लगाए थे, वो सभी झूठे थे। शिल्पा के इस कबूलनामे के बाद से ही वह लगातार लोगों के निशाने पर हैं। शिल्पा के खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। हाल ही में 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (AICWA) ने शिल्पा शिंदे पर कार्रवाई की मांग की थी। इतना ही नहीं, एसोसिएशन की तरफ से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मामले में दखल देने की अपील की थी। अब इस पर शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने जोरदार रिएक्शन दिया है।(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भक्ति की राह पर Shilpa Shinde, प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाकर हुईं ट्रोल, ऐसे विवाद होगा खत्म?)

shilpa shinde

shilpa shinde (photo credit- instagram)

शिल्पा शिंदे का क्रिप्टिक पोस्ट

शिल्पा शिंदे ने इस विवाद के बीच अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्रिप्टिक पोस्ट में शिल्पा ने किसी का नाम तो नहीं लिखा, लेकिन उनके कैप्शन और पोस्ट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों से एक रील बनाकर शेयर की, जिसमें शिल्पा ने अपना दबंग अदांज दिखाया है। इस रील पर लिखा है, 'एक ऐसी महिला बनो, जो हमेशा यह कहने के लिए तैयार रहे, जो उखाड़ना है उखाड़ लो।' वहीं इसके कैप्शन में शिल्पा ने लिखा, 'जलने वालों जलते रहो, अपना खून किसी जरूरतमंद को मत दो, जला-जला के खत्म कर दो।' शिल्पा के फैंस इस रील का जमकर सपोर्ट कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फायर के इमोजी बनाए हैं, जिससे साफ है कि फैंस शिल्पा का सपोर्ट कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की कावेरी पोद्दार फिटनेस में निकली शिल्पा शेट्टी की उस्ताद, 63 की उम्र में लगाए पुशअप्स)

    शिल्पा ने क्या कहा था?

    बता दें कि हाल ही में शिल्पा शिंदे मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। इस मौके पर शिल्पा शिंदे ने इस बात को कबूल किया कि साल 2016 में उन्होंने प्रोड्यूसर संजय कोहली पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था, वो गलत था। एक्ट्रेस ने दावा किया कि उनके पास अपने बकाया पैसे (पेमेंट) निकालने और कॉन्ट्रैक्ट विवाद से बाहर निकलने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। शिल्पा इस बयान के बाद चौतरफा ट्रोल हो रही है।

    End of Feed