Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Fame Anita Raj Fitness: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai ) में अनित राज कावेरी पोद्दार के रोल में दिखाई दे रही हैं। सीरियल में अनिता पोद्दार परिवार की सबसे बड़ी शख्स है, जिसके कहे बिना घर में एक पत्ता भी नहीं हिलता है लेकिन वह खुद को फिटनेस के करीब रखती है। शो में बीच-बीच में कई ऐसे सीन्स आते हैं, जिसमें कावेरी पोद्दार के किरदार में अनिता राज योगा कर रही होती है। असल जिंदगी में भी अनिता राज (Anita Raj) और फिनेटस के बीच गहरी दोस्ती रही हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अनिता को पुशअप्स लगाते देख फैंस तक हैरान है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भक्ति की राह पर Shilpa Shinde, प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाकर हुईं ट्रोल, ऐसे विवाद होगा खत्म?)
अनिता राज की फिटनेस
63 साल की अनिता राज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। उनका ये वीडियो जिम का है और अनिता जिम वियर में 63 साल की बिल्कुल भी नहीं लग रही हैं। वह अपनी फिटनेस से शिल्पा शेट्टी को आसानी से टक्कर दे रही हैं। अनिता राज ने अपने वीडियो में जिम में कठिन पुशअप्स करती हुई साफ नजर आ रही हैं। इसी तरह वह भारी भारी रॉड भी उठाए हुए हैं। अनिता राज ने इस वीडियो पर डिसिप्लीन और पेशन लिखा है, जो एक्सरसाइज को रोजाना करने के लिए बहुत जरूरी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Anupamaa फेम Adhik Mehta की लगी लॉटरी, हाथ लगा फैंटेसी शो; इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क)जिम वीडियो से भरा पड़ा है इंस्टाग्राम का पेज
बता दें कि अनिता राज पहली बार अपनी जिम से जुड़ा कोई वीडियो शेयर नहीं कर रही हैं। इससे पहले भी अनिता ने कई वीडियोज शेयर किए हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट इस तरह की कठिन एक्सरसाइज के वीडियोज से भरा हुआ है। फैंस एक्ट्रेस की फिटेनस की हमेशा तारीफ करते हैं। अनिता का लेटेस्ट वीडियो पर फैंस ने भर-भरकर प्यार लुटाया था। इस वीडियो पर नियती जोशी ने लिखा कि मैं आपसे मोटिवेट होती हूं। सीरियल में नियती जोशी और अनिता राज ने समंधनों का किरदार निभाया था।
