टीवी मसाला

भक्ति की राह पर Shilpa Shinde, प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाकर हुईं ट्रोल, ऐसे विवाद होगा खत्म?

Shilpa Shinde New Post: एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के कबूल किया कि उन्होंने 11 साल पहले प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अब शिल्पा ने इस विवाद के बीच श्री कृष्ण को याद किया है।

Image

Shilpa shinde (photo credit- instagram)

Shilpa Shinde New Post: टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों विवादों में हैं। शिल्पा शिंदे ने हाल ही में भारती सिंह और हर्श लिंबाचिया के प्रॉडकास्ट में इस बात को कबूल किया है कि उन्होंने 11 साल पहले प्रोड्यूसर पर झूठा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। शिल्पा का ये बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ और अब एक्ट्रेस चौतरफा विवादों में गिरी हुई है। एक तरफ शिल्पा की गिरफ्तारी की मांग हो रही है तो दूसरी तरफ एक्ट्रेस को खरी खोटी भी सुनाई जा रही है। इन सबके बीच, शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने अपने मन की शांति के लिए भक्ति की राह पकड़ ली है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Naagin 7 की रैप-अप पार्टी में Priyanka Chahar Choudhary ने काटा बवाल, Kanika Mann को दी कांटे की टक्कर)

भगवान कृष्ण की शरण में शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंद ने विवाद के बीच एक नया पोस्ट किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने भगवत गीता से जुड़ी कुछ लाइनें शेयर की हैं, जो जिंदगी का सच बताती है। ये वीडियो भगवान कृष्ण के विचारों से बना है और वीडियो में कहा गया है कि कृष्ण कहते हैं कि न्याय तुरंत नहीं मिलता। लेकिन कर्म कभी चूकता नहीं है, जो तुम्हारे साथ गलत करता है। वो तुम्हें नहीं अपने कर्म को बिगाड़ रहा होता है। तुम बदला मत लो, शांत रहो, क्योंकि समय और कर्म दोनों बहुत अच्छा हिसाब रखते हैं। अर्जुन ये भी पूछा था कि जो गलत करे उसका क्या? कृष्ण मुस्कुराए और बोले कि जो जैसे करेगा। वैसा ही पाएगा। इसलिए सही रहो। सच्चे रहो, बाकि न्याय पर छोड़ दो। शिल्पा शिंदे ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Anupamaa फेम Adhik Mehta की लगी लॉटरी, हाथ लगा फैंटेसी शो; इस हसीना संग फरमाएंगे इश्क)

शिल्पा शिंदे के खिलाफ हिना खान

बता दें कि शिल्पा शिंदे ने पॉडकास्ट में कहा था कि वह 11 साल से इस झूठ को लेकर चल रही हैं और वो इस बोझ को और नहीं ढो सकती हैं। शिल्पा ने ये भी कहा था कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता.. दुनिया उनके बारे में क्या सोच रही है। शिल्पा के इस बयान के बाद हिना खान का गुस्सा फटा था। हिना ने शिल्पा के खिलाफ एक्शन की मांग की थी, जिसके बाद दोनों के बीच कैट फाइट देखने के लिए मिली। शिल्पा ने हिना से साफ कहा था कि हिना को उनके नाम पर टीआरपी लेने की कोई जरूरत नहीं है। शिल्पा ने हिना पर आरोप लगाया था कि वह अपनी बीमारी और करीबी की मौत पर खूब टीआरपी बटोरती हैं।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article