Shilpa Shetty New Reality Show Pyaar Ka Pressure Cooker: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शिल्पा शेट्टी ने केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि छोटे पर्दे पर भी कई रियलिटी शोज को होस्ट और जज किया है। वहीं अब शिल्पा शेट्टी अपने नए शो के साथ छोटे पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। शिल्पा शेट्टी का ये नया शो प्यार के बीच मची उलझनों को सुलझाने वाला होगा। उनके इस शो का नाम है 'प्यार का प्रेशर कूकर', जिसमें कपल्स को तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'घर में भटका हुआ दिख रहा है'- स्काउट के लिए बोलीं Kamya Punjabi
वैराइटी की खबर के मुताबिक, जियो हॉटस्टार और कलर्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा 'प्यार का प्रेशर कूकर' टीवी व ओटीटी पर 'बिग बॉस' को रिप्लेस करेगा। इस शो में कपल्स को बातचीत का मौका मिलेगा। उन्हें एक फैसले की ओर धकेला जाएगा, जो 'जोड़ो या तोड़ो' पर आधारित होगा। वहीं फैसले को 'क्लैरिटी' की सीटी का नाम दिया जाएगा। इस शो के बारे में बात करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कहा, "आजकल रिश्ते नई वर्णमालाओं के साथ आ गए हैं, सिचुएशनशिप से लेकर ब्रेडक्रंबिंग और बेंचिंग तक, जिसमें क्लैरिटी तो कहीं गुम गई है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Bigg 20: स्काउट OP पर ज्वालामुखी की तरह फूटा Yung के भाई का गुस्सा, सलमान खान को बीच में घसीटा
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने शो के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "चाहे ये नई सिचुएशनशिप हो या फिर सालों पुराना रिलेसनशिप, एक प्वॉइंट ऐसा आता है, जहां किसी एक को असल सवाल करने ही होते हैं। 'प्यार का प्रेशर कूकर' को लेकर जो मुझे सबसे ज्यादा उत्साहित कर रहा है, वो ये कि शो रियलिटी शो फॉर्मेट में सबसे नया है। ये भारत का पहला ऐसा कार्यक्रम होगा, जहां माता-पिता रियलिटी चेक देंगे। ये वो शो होगा, जो लोगों को ये कहने पर मजबूर करेगा कि वो आखिर चाहते क्या हैं। मैं इसे होस्ट करने के लिए बेताब हूं।"
