Shehnaaz Gill Hospitalized: अस्पताल में भर्ती हुईं शहनाज गिल, फैंस की बढ़ी टेंशन

Shehnaaz Gill Hospitalized: बिग बॉस फेम शहनाज गिल को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस परेशान हो गए हैं। शहनाज गिल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि अचानक से उन्हें क्या हो गया। इस खबर से शहनाज गिल के फैंस टेंशन में आ गए है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर..

Shehnaaz Gill Hospitalized: बिग बॉस फेम और बॉलीवुड अदाकारा शहनाज गिल को लेकर एक न्यूज सामने आई है, जिससे उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं। अचानक से शहनाज गिल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि अभी तक इसकी वजह सामने नहीं आई है। बस एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें शहनाज गिल अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दिखाई दे रही है। इस फोटो को देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। आइए विस्तार से जानते है इस रिपोर्ट में...

shehnaaz gill hospitalized

Pic Credit- Shehbaz Gill/Shehnaaz Gill (instagram)

शहनाज गिल हुई अस्पताल में भर्ती

दरअसल, शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इसमें शहनाज गिल अस्पताल के बिस्तर पर लेटी दिखाई दे रही है। इस फोटो को साझा करते हुए शहबाज ने 'गेट वेल सून' भी लिखा है। वहीं टेलीचक्कर ने भी अपने इंस्टा पर शहनाज गिल के बारे में जानकारी दी है। फैंस ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर क्यों शहनाज को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग एक एक्ट्रेस के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

End of Feed