फिल्मी दुनिया में सिक्का चलते ही शहनाज गिल की भरी तिजोरी, किस्मत बदलते ही खरीद की करोड़ों की गाड़ी

Shehnaaz Gill New Car: पंजाब की कटरीना कैफ कही जाने वाली शहनाज गिल ने हाल ही में करोड़ों की गाड़ी खुद को तोहफे में दी। ये खुशखबरी एक्ट्रेस ने अपने फैंस को देते हुए नई गाड़ी के साथ तस्वीरें शेयर की। आइए जानते हैं आखिर शहनाज ने कौन सी गाड़ी खरीदी और उसकी कीमत क्या है।

Shehnaaz Gill New Car: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से घर-घर मशहूर हिन शहनाज गिल आज एक बड़ा नाम बन गई हैं। पंजाब और टीवी दुनिया के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड की सुपरस्टार बन गई है। फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से शहनाज गिल ने बॉलीवुड दुनिया में कदम रखा था। इस बीच एक्ट्रेस ने एक लग्जरी गाड़ी खरीदी जिसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। शहनाज गिल ने अपने आप को एक महंगी गाड़ी गिफ्ट की जिसे उन्होंने जमकर फ्लॉन्ट किया। यहाँ जानिए गाड़ी का नाम और उसकी हैरान कर देने वाली कीमत के बारे में।

Shehnaaz Gill New Car

एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने अपने आप को मर्सिडीज जीएलएस गिफ्ट की है। नई गाड़ी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा 'सपनों से लेकर ड्राइववे तक, मेरी मेहनत के अब चार पहिये हैं। सच में धन्य महसूस कर रही हूं। वाहेगुरु तेरा शुक्रिया।' ऐसे में फैंस शहनाज को इस नई गाड़ी के लिए बधाई दे रहे हैं। तस्वीरों में शहनाज गिल ने व्हाइट टॉप और जींस पहनी है। सिर्फ यही नहीं शहनाज नई गाड़ी की पूजा करती हुई और खुश नजर आईं। शहनाज की नई गाड़ी का कलर ब्लैक है जो देखने में बहुत सुंदर है।

End of Feed