शहनाज गिल और गुरु रंधावा का वीडियो हुआ वायरल, दोनों की क्यूट बॉन्डिंग देख फैन्स हुए फिदा

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 1, 2023, 02:36 PM IST

Shehnaaz Gill and Guru Randhawa photoshoot video: फोटोशूट के दौरान गुरु रंधावा ने शहनाज से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद दोनों के चेहरे पर ऐसी मुस्कान आई जिसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। वीडियो में दोनों बातचीत के दौरान हंसी मजाक करते दिखाई दे रहे हैं।

Shehnaaz Gill photoshoot video: शहनाज गिल अक्सर अपनी अपीयरेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अपने चुलबुले अंदाज से करोड़ों दिलों पर एक्ट्रेस राज कर रही हैं। ऐसे में वह अपना नया शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' (Desi Vibes With Shehnaaz Gill) को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। जिसमें वह जानी मानी हस्तियों से बात-चीत करती नजर आती रहती हैं। हाल ही में शहनाज गिल और सिंगर गुरु रंधावा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में दोनों की क्यूट बॉन्डिंग देखने को मिस रही है। वीडियो में गुरु रंधावा और शहनाज गिल समुंद्र के किनारे एक फोटोशुट कराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का वीडियो हुआ वायरल, दोनों की क्यूट बॉन्डिंग देख फैन्स हुए फिदा

सामने आए इस वीडियो में फोटोशूट के दौरान गुरु रंधावा ने शहनाज से कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद दोनों के चेहरे पर ऐसी मुस्कान आई जिसका वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। वीडियो में दोनों बातचीत के दौरान हंसी मजाक करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में गुरु रंधावा शर्मते नजर आ रहे हैं, जबकि शहनाज उन्हें अपनी ओर देखने के लिए कहती हैं। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

End of Feed