Shefali Jariwala Death Update: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ( Shefali Jariwala) का बीती रात निधन हो गया। 42 की उम्र में एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली। बेहद कम उम्र में शेफाली ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक हुई मौत से हर कोई हैरान है। परिवार से लेकर रिश्तेदार तक किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि हुआ क्या था। वहीं अब एक्ट्रेस की डेथ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्ट्रेस के डॉक्टर्स की टीम ने उनके इलाज पर खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से दवाइयां ले रही थी।
शेफाली जरीवाला( Shefali Jariwala) अपनी सेहत को लेकर काफी सजग थी वह डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज का भी पूरा ध्यान रखती थी। सूत्रों के मुताबिक वह पिछले 5-6 साल से जवान दिखने के लिए इलाज करवा रही थी। शेफाली का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया शेफाली "एंटी एजिंग ट्रीटमेंट" ले रही थी। डॉक्टर ने आगे बताया की एंटी एजिंग का मलतब है जवान दिखने के लिए किया जाने वाला इलाज। शेफाली दो दवाइयां ले रही थी जिसमे विटामिन सी और Glutathione नाम की दवाइयां थी। डॉक्टर ने दावा किया की इस दवा का हार्ट से कोई संबंध नही है ये दवाइयां स्किन फेयरनेस के लिए ली जाती हैं इसका असर स्किन पर ही होता है।
बताते चले कि शेफाली की मौत का कारण अभी पता नहीं चला है। डॉक्टर्स की टीम जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने पर ही सच्चाई का पता चलेगा। शेफाली की पोस्टपार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उनकी मौत कार्डिक अरेस्ट के कारण हुई है, जैसा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है। चिकित्सा अधिकारियों ने अभी तक मौत के कारण की पुष्टि नहीं की गई है।
