KKK13: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगे शीजान खान, 4 महीने बाद पटरी पर लौटी जिंदगी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 28, 2023, 08:01 PM IST

Khatron Ke Khiladi 13: टीवी शो खतरों के खिलाड़ी के लिए मेकर्स ने शीजान खान को अप्रोच किया है। एक्टर जेल से रिहा होने के बाद पहली बार किसी शो में दोबारा दिखाई देंगे। शीजान के लिए खतरों के खिलाड़ी नई शुरुआत करने के लिए बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है।

Khatron Ke Khiladi 13: कलर्स टीवी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर बज बना हुआ है। ये शो ऑन एयर होने से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स इस शो के लिए अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 के लिए एक्टर शीजान खान (Sheezan Khan) को अप्रोच किया गया है। अगर एक्टर इस शो का हिस्सा बनते हैं तो अलीबाबा: दास्ताने काबूल से रिप्लेस होने के बाद पहली बार टीवी पर दिखाई देंगे। शो से जुड़े सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि मेकर्स शीजान खान से शो को लेकर बात कर रहे हैं। अगर सबकुछ ठीक रहा तो एक्टर इस शो का हिस्सा होंगे।

rohit shetty and sheezan khan

rohit shetty and sheezan khan (credit pic: instagram)

शीजान ने कोर्ट में देश से बाहर यात्रा करने की याचिका दायर की है जिसकी सुनवाई कल होने वाली है। हालांकि इस बारे में शीजान और उनके वकील ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है।

End of Feed