Tunisha Sharma और शीजान खान का ब्रेकअप हुआ या नहीं? अपने ही बयान से पलट गईं बहन फलक नाज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 3, 2023, 11:49 AM IST

Tunisha Sharma and Sheezan Khan Break Up: तुनिषा शर्मा की आत्महत्या की वजह फिलहाल शीजान खान (Sheezan Khan) के साथ उनके ब्रेकअप को ही बताई जा रही है। हालांकि शीजान खान की बहन फलक नाज ने एक वीडियो शेयर कर साफ कर दिया है कि दोनों को ब्रेकअप म्यूचुअल हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • शीजान खान (Sheezan Khan) की बहन ने शेयर किया नया वीडियो।
  • शीजान खान और तुनिषा शर्मा के ब्रेकअप का बताया पूरा सच।
  • फलक नाज ने कहा दोनों का ब्रेकअप आपसी सहमती से हुआ था।

Tunisha Sharma and Sheezan Khan: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर सभी को हैरान कर दिया है। उनकी आत्महत्या की वजह फिलहाल शीजान खान (Sheezan Khan) के साथ हुए उनके ब्रेकअप को ही बताई जा रही है। पुलिस ने एक्ट्रेस की आत्महत्या के बाद से ही शीजान खान को हिरासत में लिया हुआ है। उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है। इस बीच तुनिषा शर्मा की मां समेत पूरे परिवार ने शीजान खान पर ही एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। जिसके बाद शीजान खान की मां और बहन फलक नाज ने बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने शीजान खान के पक्ष में कई सबूत पेश किए हैं।

Sheezan Khan sister Falaq Naaz

Sheezan Khan sister Falaq Naaz

हालांकि शीजान खान और तुनिषा शर्मा के ब्रेकअप को लेकर काफी बवाल मचा है। बीते दिन फलक नाज ने कहा, दोनों का ब्रेकअप नहीं हुआ है, वहीं उनकी वकील ने कहा दोनों का ब्रेकअप आत्महत्या से 15 दिनों पहले ही हुआ है। अब शीजान खान की बहन फलक नाज ने एक वीडियो शेयर कर साफ कर दिया है कि दोनों को ब्रेकअप म्यूचुअल हुआ था। आइए जानते हुए उन्होंने क्या कुछ कहा है।

End of Feed