Tunisha Sharma Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या के बाद उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान (Sheezan Khan) काफी मुश्किलों में आ गए हैं। तुनिषा की मां के साथ ही उनका पूरा परिवार शीजान पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा रहे हैं। तुनिषा की मां लगातार न्याय की मांग कर रही है। वह कई बार कहती हुई नजर आ चुकी हैं कि शीजान को अपने किए की सजा मिलनी चाहिए। शीजान को एक्ट्रेस की आत्महत्या के बाद से ही पुलिस हिरासत में रखा गया है। ऐसे में शीजान खान के परिवार (Sheezan Khan Family) में से उनकी बहन फलक नाज और उनकी मां ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई खुलासे किए हैं। शीजान की मां ने तुनिषा की मां से भी कई कड़वे सवाल पूछे हैं।
Sheezan Khan Mother
क्या मेरा बेटी भी आत्महत्या कर ले?
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शीजान की मां ने कहा, 'तुनिषा की मां ने शीजान और हमारे परिवार के बारे में काफी कुछ गलत कहा है, इस बीच हम इज्जत बनाए रखेंगे। हम ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। उन्होंने मेरी बेटी पर आरोप लगाया कि वह तुनिषा को जबरदस्ती दरगाह ले जाती थी, पर क्या हम किसी के साथ एक धर्म फॉलो करने के लिए जबदस्ती कर सकते हैं। वह बिना किसी तथ्य के कुछ भी बोले जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शीजान उनकी बेटी को मारता था, क्या हम में से ऐसा कोई है जिसकी बेटी पिटती रहेगी और हम कुछ नहीं करेंगे बस फोन पर ही बाते करते रहेंगे।'
शीजान की मां ने आगे कहा, 'मैं तुनिषा की मां से पूछना चाहती हूं, आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है, वह मेरी भी बेटी की तरह है मैंने उसे अपने घर पर खाना खिलाया है। क्या आप चाहती हैं कि मेरा बेटा भी आत्महत्या कर ले?'
शीजान खान पर इस मामले के तहत कार्यवाही
अभिनेत्री को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में खान (27) को पालघर जिले की वालिव पुलिस ने 26 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
